Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Chitrakoot: लॉरेंस विश्नोई के आगे फीका पड़ा सलमान
  • मध्य प्रदेश

Chitrakoot: लॉरेंस विश्नोई के आगे फीका पड़ा सलमान

Narendra Singh October 23, 2025

चित्रकूट में गधों के मेले में लगी लाखों की बोली

donkey fair chitrakoot: मध्यप्रदेश के सतना जिले की धार्मिक नगरी चित्रकूट इन दिनों एक अनोखे मेले की वजह से सुर्खियों में है। यहां दीपावली मेले के दूसरे दिन से मंदाकिनी नदी के किनारे गधों और खच्चरों का ऐतिहासिक मेला लगता है। यह परंपरा पिछले कई सालों से जारी है और इसकी शुरुआत मुगल शासक औरंगजेब के समय से मानी जाती है।

गधों के मेले में गैंगस्टर और स्टार

धार्मिक नगरी चित्रकूट में पांच दिवसीय दीपावली मेला पर्व में दीपदान के दूसरे दिन अन्नकूट से पशुधन की धूम है और गधों के मेले में रौनक बिखर पड़ी है.दीपावली पर चित्रकूट में गधों का बाजार सज गया है. इस बाजार में गधों के साथ खच्चर भी बेचने के लिए लाए जाते हैं, जिनकी कीमत लाखों में होती है. इसके साथ ही बड़ी बात यह है कि इनके नाम भी नामी गैंगस्टर और बॉलीवुड के हीरो के तर्ज पर रखे जाते हैं, और उन नामों पर बोली लगती है. यह बोली लाखों में होती है. जैसे मुंबई में बाबा सिद्दीकी की हत्या के आरोप के बाद लॉरेंस बिश्नोई का नाम पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है. हर कोई इस नाम का उपयोग अपने निजी कार्यों में करने लगा है.

विश्नोई, सलमान शाहरुख के नाम के गधे

चित्रकूट में दीपावली के दूसरे दिन तीन दिवसीय गधे एवं खच्चरों का मेला लगता है. यहां पर गधों के अलग-अलग नाम भी रखे जाते हैं. विगत वर्ष भी लारेंस विश्नोई, सलमान शाहरुख के नाम से गधे और खच्चर बिके थे. इस वर्ष भी ऐसे ही गधों का बाजार इन्हीं नामों से गुलजार है. लारेंस विश्नोई नाम के गधे की कीमत सबसे ज्यादा है.

एक्टर्स और गैंगस्टर के नाम वाले गधों की लाखों की बोली

मेले में देश के कोने-कोने से गधा व्यापारी अपने पशुओं के साथ आए हैं, सबसे खास बात यह है कि इस मेले में विगत वर्ष से फिल्मी सितारों एवं गैंगस्टर के नाम से गधों और खच्चरों को खरीदा और बेचा जाता है. इनके नाम लारेंस विश्नोई, शाहरुख, सलमान, कैटरीना, माधुरी होते हैं. लेकिन इस बार गधों के बाजार में देश से प्रदेश भर में गैंगस्टर एवं फिल्मी सितारों के नाम चर्चा कौतूहल का विषय बना हुआ है.

लाखों रुपए में लगी गधों की बोली

इस बार सबसे अधिक अभी तक 50 हजार से लेकर 1 लाख से अधिक कीमत में गधे और खच्चर बिके हैं. जबकि यहां अभी तक लॉरेंस विश्नोई की एक लाख से अधिक कीमत है. इस मेले की शुरुआत मुगल शासक औरंगजेब द्वारा की गई थी. औरंगजेब द्वारा चित्रकूट के इसी मेले से अपनी सेना के बेड़े में गधों और खच्चरों को शामिल किया गया था. इसलिए इस मेले का ऐतिहासिक महत्व है. इस मेले में एक लाख रुपए से अधिक तक के गधे और खच्चर बिकने के लिए आते हैं.

Read More:- नीरज चोपड़ा को मिला सम्मान: ओलंपियन नीरज चोपड़ा को लेफ्टीनेंट कर्नल की उपाधि

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bastar News: मधुमक्खियों के हमले से बचने डबरी में कूदे पिता-पुत्र, डूबने से हो गई मौत
Next: Chhattisgarh Police: IPS रतनलाल डांगी पर SI की पत्नी ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

Related Stories

सीएम डॉ मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश

मोहन सरकार की पहली कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ. मोहन यादव शिखरधाम के भीलटदेव मंदिर पहुंचे

divya mistry March 2, 2026
पीपुल्स यूनिवर्सिटी
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल पीपुल्स यूनिवर्सिटी को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी 

divya mistry March 2, 2026
होलिका दहन
  • मध्य प्रदेश

भद्रा के चलते आज देर रात होगा होलिका दहन,  हुरियारों की टोलियां तैयार, बाजार सतरंगी

Narendra Singh March 2, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का किसान कल्याण वर्ष में जनजाति लोक उत्सव भगोरिया के अवसर पर बड़वानी के नागलवाड़ी में आयोजित प्रदेश की पहली कृषि कैबिनेट के आयोजन पर जनजाति बंधुओ ने पारंपरिक रूप से स्वागत किया।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र ईदगाह हिल्स पहुँचकर पूर्व विधायक चंदेरी श्री राजकुमार सिंह यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मोहन सरकार की पहली कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ. मोहन यादव शिखरधाम के भीलटदेव मंदिर पहुंचे
  • Actress On Ali Khamenei Death: खामेनेई की मौत पर इस एक्ट्रेस ने जताई खुशी!
  • भोपाल पीपुल्स यूनिवर्सिटी को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी 
  • भद्रा के चलते आज देर रात होगा होलिका दहन,  हुरियारों की टोलियां तैयार, बाजार सतरंगी
  • Husband Wife Suicide CG: दंपत्ति ने एक ही फंदे पर लगाई फांसी!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.