अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बने डोनाल्ड ट्रंप
Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में पद की शपथ ली। यह शपथ अमेरिकी संसद कैपिटल हिल में सुप्रीम कोर्ट के जज जॉन रॉबर्ट्स ने दिलाई। उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप शपथ के दौरान उनके साथ बाइबिल लेकर खड़ी थीं। आपको बतादें की ट्रंप इससे पहले 2017 से 2021 तक अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति रह चुके हैं। शपथ लेने के बाद ट्रंप ने अपने पहले भाषण में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की।
भारत के प्रधानमंत्री ने एक्स कर दी शुभकामनाएं

Donald Trump: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रंप को शपथ ग्रहण की बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में अमेरिका और भारत के रिश्ते और मजबूत होंगे।
राष्ट्रपति बनते ही ट्रंप ने किए 10 बड़े ऐलान

1. अन्य देशों पर टैरिफ लगाने के लिए एक एक्सटरनल रेवेन्यू सर्विस का गठन किया जाएगा।
2. शिक्षा और स्वास्थ्य प्रणालियों में सुधार किया जाएगा।
3.अवैध प्रवासियों की एंट्री पर प्रतिबंध और पकड़ो-छोड़ो सिस्टम खत्म किया जाएगा।
4. मेक्सिको सीमा पर घुसपैठ रोकने के लिए आपातकाल की घोषणा की जाएगी।
5. ड्रग माफिया को विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित किया जाएगा।
6. विदेशी गिरोहों के खिलाफ विदेशी शत्रु अधिनियम 1978 लागू होगा।
7. गल्फ ऑफ मेक्सिको का नाम बदलकर गल्फ ऑफ अमेरिका किया जाएगा।
8. ट्रांसजेंडर सिस्टम को खत्म करते हुए केवल दो जेंडर – महिला और पुरुष को मान्यता दी जाएगी।
9. इलेक्ट्रिक गाड़ियों की आवश्यकता को समाप्त किया जाएगा।
10. पनामा नहर को पनामा से वापस लिया जाएगा।
