भोपाल में फंदे पर लटका डॉक्टर का शव
बेडरूम के बिस्तर पर मिली बेटी की लाश
doctor father and daughter died: भोपाल के गोविंदपुरा में रहने वाले बुजुर्ग का फांसी पर लटका हुआ शव मिला है। दूसरे कमरे में बेटी की बॉडी बैड पर मिली है। बुजुर्ग ने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर सुसाइड नोट लिखा है। बुजुर्ग के हवाले से लिखे इस सुसाइड नोट में उन्होंने सुसाइड की वजह बताई.

सुसाइड नोट में लिखा
“मैं स्वयं कई बीमारियों का शिकार हूं। मुझे भी सेवा की जरूरत है। लेकिन बेटी की देख रेख भी मुझे ही करनी होती है। अब यह सब नहीं सहा जाता। थक गया हूं…इसी कारण अपनी मर्जी से जान दे रहा हुं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
82 साल के हरिकिशन शर्मा शक्ति नगर में रहते थे। उनकी पत्नी का निधन हो चुका है, 36 साल की बेटी चित्रा शर्मा उन्हीं के साथ रहती थी। बेटी होम्योपैथिक डॉक्टर है। मां की मौत के बाद करीब चार चाल से उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। दिमागी बीमार बेटी की देख रेख भी बुजुर्ग ही करते थे। वह स्वयं भी कई बीमारियों से ग्रस्त थे। जहां उन्होंने फांसी लगाई, उस हिस्से में बड़ी मात्रा में दवाएं मिली हैं। जिसे वह लोगों को दिया करते थे।
Click this: लैटस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करे
सुसाइड से पहले किया देहदान
सुसाइड से पहले हरिकिशन ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई। जिसमें उन्होंने पूरा सुसाइड नोट लिखा, इस मार्मिक सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा की मैं जिंदा दिल व्यक्ति हूं…किसी पर बोझ बनकर नहीं रहना चाहता। उम्र अधिक हो चुकी है। यह भी नहीं चाहता की मेरी मौत के बाद बेटी किसी पर बोझ रहे। लिहाजा जान देना ही आखिरी विकल्प बचा है। एम्स में देहदान के लिए प्रक्रिया पूरी कर चुका हूं। मौत के बाद बॉडी एम्स के सुपुर्द कर दी जाए। जिससे आने वाली पीढ़ी के डॉक्टर कुछ सीख सकें।
Read More:- Shani remedies : शनि की नजर से बचना है तो जरूर करें ये 5 उपाय
