Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • Doctor Death over 100 murder: 100 से ज्यादा मर्डर! मगरमच्छों को खिलाई लाशें…जानिए ‘डॉक्टर डेथ’ की खौफनाक कहानी
  • उत्तर प्रदेश
  • जुर्म गाथा

Doctor Death over 100 murder: 100 से ज्यादा मर्डर! मगरमच्छों को खिलाई लाशें…जानिए ‘डॉक्टर डेथ’ की खौफनाक कहानी

himani Shrotiya May 23, 2025

18 जनवरी 2004: जयपुर रेलवे जंक्शन 

टैक्सी स्टैंड पर एक शख्स टैक्सी ड्राइवर से मिला और बोला- मेरा नाम डॉक्टर मुकेश खंडेलवाल है। मुझे यूपी के हापुड़ से बीवी-बच्चों को जयपुर लाना है। आप चलेंगे?

Doctor Death over 100 murder: कुछ देर मोलभाव के बाद भाड़ा तय हो गया। और दोनों निकल गए। बीच में टैक्सी ड्राइवर ने अपने भाई को भी साथ ले लिया। बाद में ड्राइवर ने अपने पिता गफ्फार खां को फोन किया और कहा कि सवारी लेकर उत्तरप्रदेश जा रहा हुं अगले दिन लौट आएगा। ये आखरी बार था जब ड्राइवर के पिता ने अपने दोनों बेटों से बात की थी। इसके बाद न तो फोन आया और न ही दोनों बेटे वापस जयपुर लौटे। कई दिनों तक जब खबर नहीं मिली तो थाने में दोनों बेटों की गुमशुदगी दर्ज करा दी गई। केस की जांच हुई तो  और जो सामने आया उसने सभी को चौंका दिया। 

गुमशूदगी की रिपोर्ट
गुमशूदगी की रिपोर्ट

100 से ज्यादा मर्डर

आज जानिए एक ऐसे सीरियल किलर के बारे में जिसने 100 से ज्यादा मर्डर कर लाशें मगरमच्छों को खिला दीं। टैक्सी ड्राइवर और उसके भाई के केस की GRP के उस वक्त के थानाप्रभारी मंसूर अली के नेतृत्व में इन्वेस्टिगेशन शुरू हुई। सबसे पहले फोन नंबरों के आधार पर पुलिस दौसा के महवा के उस STD बूथ पर पहुंची, जहां से गफ्फार खां को उनके दोनों बेटों ने फोन किया।

गंगा किनारें मिली 2 लाशें

जांच में पता चला कि दोनों भाइयों के गफ्फार खां को कॉल करने के बाद गाड़ी में बैठे तीसरे शख्स ने इसी STD बूथ से एक और कॉल लगाया था। कॉल कासमपुर, यूपी में चाय बनाने वाली किसी महिला के नंबर पर किया गया था। पुलिस जब उस महिला के पास पहुंची तो उसने बताया कि डाॅ. देवेंद्र ने उसके रिश्तेदार उदयवीर और राजू रजवा से बात करने के लिए फोन किया था। पुलिस उन दोनों को खोज ही रही थी कि गंगा किनारें 2 लाशें मिली कई। कई दिनों तक पड़ताल के बाद भी दोनों लाशों की पहचान नहीं हुई तो एटा पुलिस ने दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया। 

Read More: रायगढ़ में मां और दो बच्चों की संदिग्ध मौत, पांच दिन बाद मिले शव, गांव में फैली दहशत

गुमशूदगी का मामला अब हत्या का केस

जब GRP पुलिस को लाशों के बारें में बता चला तो लाशों से मिले सामान की जांच किया गया तो पता चला की ये लाशें टैक्सी ड्राइवर और उसके भाई की ही है। गुमशूदगी का मामला अब हत्या का केस बन चुका था। इसके बाद लगभग एक दर्जन पुलिसकर्मियों की टीम यूपी भेजी गई। कई जगह जांच पड़ताल और दबिश के बाद उदयवीर और राजू रजवा का पता चला। और उन्हें पकड़ा गया। दोनों से पूछताछ में मुकेश खंडेलवाल उर्फ डॉ. देवेंद्र के यूपी की जेल में होने का पता चला। उससे पूछताछ की गई तो देवेंद्र शर्मा ने अलीगढ़ के ही एक परिवार पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहानी सुनाई, पुलिस ने उन लोगों को गिरफ्तार कर लिया और केस क्लोज मान लिया। 

Doctor Death over 100 murder: स्कैच ने खोला राज

इस बीच फिर जांच चली और टैक्सी चालकों से बातचीत कर उस आदमी का स्कैच बनवाया गया जो मारे गए टैक्सी ड्राइवर के साथ था। हुलिया डॉक्टर देवेंद्र से मिलता जुलता था। पुलिस फिर UP पहुंची  तो वहां एक कैदी ने पुलिस को बताया की देवेंद्र ने जिन्हें डबर मर्डर केस में अंदर करवाया वो बेकसूर है। इसके बाद पुलिस टीम ने डॉक्टर देवेंद्र शर्मा के साथ दुबारा से सख्ती से पूछताछ की, तो देवेंद्र ने अपनी कहानी बताई। 

“डॉक्टर डेथ” की कहानी

अलीगढ़ के पुरैनी गांव के देवेंद्र शर्मा ने कहा साल 1994 में थापर चैंबर में भारत फ्यूल कंपनी में देवेंद्र ने 11 लाख रुपए इंवेस्ट किए, लेकिन कंपनी भाग गई और उसका पैसा डूब गया। इस पैसे की भरपाई के लिए देवेंद्र किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट में शामिल हो गया। 1994 से 2004 तक उसने अवैध तरीके से 125 से ज्यादा किडनी की व्यवस्था की। 

किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट
किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट

Doctor Death over 100 murder: लूट के लिए हत्या

देवेंद्र साल 2003 तक बांदीकुई में क्लीनिक चलाता रहा। इस दौरान वो उन लोग के कॉन्टेक्ट में आया जो टैक्सी किराए पर लेते और फिर ड्राइवर की हत्या कर टैक्सी लूट लेते थे। फिर शव कासगंज के हजारा नहर में शव को फेंकते थे, जिसमें मगरमच्छ शव को खा जाते थे। अब देवेंद्र किडनी ट्रांसप्लांट के साथ ही ये काम भी करने लग गया था। 

गला घोंटकर की हत्या!

18 जनवरी 2004 को भी उसने इसिलिए ट्रैक्सी बुक करवाई और अपने दोनों साथियों राजू रजवा और उदयवीर को कार में साथ बैठाया। रास्ते में डाॅ. देवेंद्र, राजू रजवा और उदयवीर ने टाॅयलेट के बहाने हाईवे पर गाड़ी रुकवाई। पीछे सीट पर बैठे तीनों आरोपियों ने दोनों भाइयों चांद खां और शराफत खां की बेल्ट से गला घोंटकर हत्या कर दी और उनकी लाशों को हजारा नहर में फेंक दिया।

100 मर्डर के बाद नहीं की गिनती

डॉक्टर देवेंद्र शर्मा ने बताया कि उसने अब तक कई लोगों को मारा 100 से ज्यादा मर्डर के बाद उसने गिनना बंद कर दिया। इस हत्याकांड में कोर्ट ने डॉ. देवेंद्र और उसके दो साथियों को 2018 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साल 2020 में जयपुर स्थित सेन्ट्रल जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे डॉक्टर देवेंद्र शर्मा को 20 दिन की पैरोल मिली और वो जेल से बाहर आ गया। और फरार हो गया। पुलिस से बचने के लिए वो दिल्ली में एक विधवा से शादी कर प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने लगा। लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 

Doctor Death over 100 murder: पुजारी बनकर छिपा था

अगस्त 2023 में पैरोल पर बाहर आकर देवेंद्र फिर फरार हो गया था। इसके बाद वह दौसा के एक आश्रम में पुजारी बनकर छिपा हुआ था। जहां से दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कुख्यात सीरियल किलर देवेंद्र शर्मा उर्फ “डॉक्टर डेथ” को गिरफ्तार किया लिया है।

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: GT vs LSG Match: LSG ने गुजरात को 33 रन से हराया, हार के बाद शुभमन ने किया बड़ा खुलासा!
Next: CM Action on Religious Conversions: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धर्मांतरण मामलों में सख्ती के दिए निर्देश, सत्यापन अभियान तेज

Related Stories

Raipur Wife Plots Husband Murder
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!

Hema Gupta March 1, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
CM Yogi Subsidy Ujjwala
  • उत्तर प्रदेश

होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी

himani Shrotiya February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…
  • Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.