Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Djokovic French Open 2025 Win: जोकोविच की 100वीं जीत, यह रिकॉर्ड बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Djokovic French Open 2025 Win: जोकोविच की 100वीं जीत, यह रिकॉर्ड बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी…

Hema Gupta June 3, 2025

Djokovic French Open 2025 Win: नोवाक जोकोविच ने फ्रेंच ओपन 2025 के चौथे दौर में ब्रिटेन के कैमरन नॉरी को सीधे सेटों में 6-2, 6-3, 6-2 से हराते हुए इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में अपनी 100वीं जीत दर्ज की। इसके साथ ही वे फ्रेंच ओपन इतिहास में 100 या उससे अधिक जीत दर्ज करने वाले जोकोविच दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यह मुकाम केवल ‘क्ले कोर्ट किंग’ राफेल नडाल ने हासिल किया था, जिनके नाम फ्रेंच ओपन में रिकॉर्ड 112 जीत दर्ज हैं।

Read More: Preity Zinta MI vs PBKS Qualifier 2: पंजाब की जीत पर खुशी से झूमीं प्रीति जिंटा, वीडियो वायरल…

लगातार 16वीं बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचे जोकोविच…

जोकोविच ने इस जीत के साथ फ्रेंच ओपन के लगातार 16वें क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। , जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। अब उनका सामना जर्मनी के टॉप खिलाड़ी एलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा, जो चौथे दौर में टैलन ग्रिकस्पूर के चोट के चलते मैच से हटने (रिटायर हर्ट) के बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचे हैं।

ज्वेरेव की आसान जीत, बीच मैच में निगली मक्खी…

जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने फ्रेंच ओपन में लगातार चौथी बार क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। उनके चौथे दौर के मैच में टैलन ग्रिकस्पूर ने पेट की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण दूसरे सेट में 6-4, 3-0 पर रिटायरमेंट ले लिया। इस दौरान एक मजेदार घटना भी घटी — पहले सेट के दौरान ज्वेरेव ने गलती से एक मक्खी निगल ली, जिससे खेल थोड़ी देर के लिए रोकना पड़ा।

अब ज्वेरेव का सामना क्वार्टर फाइनल में नोवाक जोकोविच से होगा। दोनों के बीच अब तक 13 मुकाबले हो चुके हैं, जिनमें से जोकोविच ने 8 और ज्वेरेव ने 5 बार जीत दर्ज की है। यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।

जैनिक सिनर की जीत का सिलसिला जारी…

इटली के स्टार टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर का शानदार प्रदर्शन फ्रेंच ओपन में भी जारी है। उन्होंने रूस के एंड्री रुबलेव को सीधे सेटों में 6-1, 6-3, 6-4 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। यह उनकी ग्रैंड स्लैम करियर की लगातार 18वीं जीत है, और इस टूर्नामेंट में उन्होंने अब तक एक भी सेट नहीं गंवाया है।

बुब्लिक पहली बार ग्रैंड स्लैम क्वार्टर फाइनल में

सिनर का अगला मुकाबला कजाखस्तान के एलेक्जेंडर बुब्लिक से होगा, जिन्होंने पांचवीं सीड जैक ड्रेपर को हराकर अपने करियर का पहला ग्रैंड स्लैम क्वार्टर फाइनल खेलना तय किया। बुब्लिक ने जबरदस्त टेनिस खेलते हुए यह बड़ी जीत हासिल की और अब सिनर के खिलाफ उन्हें अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की जरूरत होगी।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: RCB vs PBKS Final Match: IPL 2025 का सबसे बड़ा मुकाबला आज, किसके सिर सजेगा खिताबी ताज?
Next: bhopal : राहुल गांधी का संगठन सृजन अभियान शुरू..

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.