Diya Mirza Angry on Stepdaughter: बॉलीवुड जानी मानी एक्ट्रेस दीया मिर्जा अपनी सौतेली बेटी समायरा और एक दोस्त के साथ डीनर करने बाहर गई थी, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा हैं, जिसमें दीया मिर्जा समायरा को डाटंती नजर आ रही हैं। इस पर लोगों के तरह- तरह के रिएक्शन सामने आ रहें हैं।
Read More: Nirmal Kapoor Passed Away: अनिल कपूर की मां का हुआ निधन, अतिंम संस्कार में पहुंचे कई सेलेब्स…
दीया का डांटने का वीडियो वायरल…
हाल हि में दीया अपनी सौतेली बेटी समायरा और उसकी एक दोस्त के साथ मलाइका अरोड़ा के रेस्टोरेंट डिनर करने गईं। जब डिनर करके निकली तो पैपाराजी को देखकर समायरा और उनकी दोस्त एक्साइटेड हो गई और मस्ती करने लगी तभी दीया आईं और सामयरा को डांटा फिर सामयरा ने सॉरी भी कहा उसके बाद दीया बेटी का हाथ पकड़ कर वहां से निकल गईं।
View this post on Instagram
वीडियो में दीया ग्रे रंग की टी-शर्ट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जिसे उन्होंने जींस के साथ पहना था। उनकी बेटी समायरा सफेद टी-शर्ट और जॉगर्स में काफी खूबसूरत लग रही थीं।
लोगो ने कुछ इस तरह से दिए रिएक्शन…
दीया मिर्जा ने बेटी के डांटने पर लोगों ने तरह – तरह के रिएक्शन दिए, जिसमें से एक ने लिखा कि- ‘वो मां है उसकी अब…बच्चे शैतानी करेंगे तो डांट पड़ेगी ही…इसमें क्या न्यूज बनाना है।’, एक ने लिखा कि- ‘Diya is one of the most Sensible Lady in Bollywood ❤️😍’, एक ने लिखा कि- ‘कहीं मुंह काला करवा लिया होगा😂 अब छुपा रही है😂’, एक ने लिखा कि- ‘एक मां को अच्छे से पता होता है कि बच्चो को कहा डांटना हैं’।, एक ने लिखा कि- ‘Even if she did .. what’s wrong in it 😂😂’, एक ने लिखा कि- ‘तो क्या हो गया अगर डांट भी दिया, मां है वो’।
2021 में दीया और वैभव से की शादी…
बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री दीया मिर्जा ने अपने करियर की शुरुआत 2001 में फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ से की थी, और तब से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। अपनी प्रोफेशनल जिंदगी की तरह दीया की पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चा में रही है। दीया ने साल 2021 में बिजनेसमैन वैभव रेखी से हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की। यह दोनों की दूसरी शादी थी। दीया की पहली शादी 2014 में उनके बिजनेस पार्टनर साहिल संघा से हुई थी, जिनसे वह 2019 में अलग हो गई थीं। वहीं, वैभव रेखी की पहली शादी योग और लाइफस्टाइल कोच सुनैना रेखी से हुई थी।

वैभव रेखी के पहले पत्नी से है समायरा, और दीया उनसे काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करती है।

