Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Diwali blood Sugar Control: मीठा खाते समय अपनाएं ये सावधानियां, दिवाली में ब्लड शुगर रहेगा सुरक्षित!
  • Lifestyle

Diwali blood Sugar Control: मीठा खाते समय अपनाएं ये सावधानियां, दिवाली में ब्लड शुगर रहेगा सुरक्षित!

Hema Gupta October 20, 2025

Diwali blood Sugar Control: दिवाली मिठाइयों और खुशी का त्योहार है, लेकिन डायबिटीज के मरीजों के लिए यह चिंता भी लेकर आता है। त्योहार के दौरान शुगर से भरपूर मिठाइयां, तले-भुने स्नैक्स और अनियमित दिनचर्या ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ा सकते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 5 करोड़ से ज्यादा लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं। ऐसे में त्योहारों के दौरान शुगर कंट्रोल करना बेहद जरूरी हो जाता है। थोड़ी सी समझदारी अपनाकर आप मिठाइयों का आनंद लेते हुए भी ब्लड शुगर को नियंत्रित रख सकते हैं।

Read More: Diwali Health Safety: पटाखों और धुएं के खतरों से रहें सावधान!

त्योहारों में ब्लड शुगर क्यों बढ़ता है?

दिवाली के समय घरों में मीठा, नमकीन और तला-भुना खाना आम बात है। रसगुल्ला, गुलाब जामुन और लड्डू जैसी मिठाइयों में चीनी और घी की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो शरीर में तुरंत ग्लूकोज बढ़ाती हैं। इससे ब्लड शुगर लेवल अचानक स्पाइक कर जाता है। इसके अलावा कम फिजिकल एक्टिविटी, तनाव और देर रात तक जगने की आदत भी शुगर बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाती है। विशेषज्ञ मानते हैं कि त्योहारों में ब्लड शुगर का स्तर औसतन 20–30% तक बढ़ जाता है, लेकिन सावधानी से इसे नियंत्रित रखा जा सकता है।

मिठाई खाएं लेकिन समझदारी के साथ…

डाइट एक्सपर्ट्स का मानना है कि मिठाई को पूरी तरह छोड़ने की बजाय इसे सही तरीके से खाना बेहतर है। संयमित मात्रा में मिठाई खाकर आप अपने स्वाद और स्वास्थ्य—दोनों का ध्यान रख सकते हैं।

दिवाली में ब्लड शुगर कंट्रोल करने के 14 आसान उपाय..

1. खाली पेट मिठाई न खाएं – इससे शुगर तुरंत बढ़ती है।

2. पहले मिठाई न लें – मुख्य भोजन के बाद ही मिठाई खाएं।

3. एक बार में ज्यादा मिठाई न खाएं – छोटी मात्रा रखें।

4. मिठाई से पहले प्रोटीन लें – दही, पनीर, मूंगदाल चिल्ला मददगार हैं।

5. फाइबर शामिल करें – सलाद और सब्जियां शुगर को धीरे बढ़ाती हैं।

6. हेल्दी फैट वाली मिठाई चुनें – ड्राय फ्रूट या घी वाली मिठाई बेहतर विकल्प हैं।

7. सिर्फ चीनी वाली मिठाई से बचें – शुगर बेस्ड डेजर्ट ब्लड शुगर बढ़ाते हैं।

8. आर्टिफिशियल स्वीटनर से सावधान रहें – ये मेटाबॉलिज्म को प्रभावित कर सकते हैं।

9. सोने से पहले मिठाई न खाएं – सुबह शुगर हाई होने का खतरा रहता है।

10. विनेगर लें – भोजन के बाद 1 चम्मच ACV शुगर स्पाइक रोकता है।

11. खाना खाकर टहलें – 10–15 मिनट वॉक जरूर करें।

12. ज्यादा पानी पिएं – इससे शरीर से शुगर बाहर निकलने में मदद मिलती है।

13. ब्लड शुगर मॉनिटर करें – लगातार जांच से नियंत्रण आसान होता है।

14. स्ट्रेस कंट्रोल करें – योग, मेडिटेशन और हंसी-मजाक अपनाएं।

सही प्लानिंग से मिठाई का आनंद भी और शुगर कंट्रोल भी…

दिवाली के दौरान संतुलित आहार लें। प्लेट नियम अपनाएं—आधा सलाद और सब्जियां, चौथाई प्रोटीन और चौथाई कार्बोहाइड्रेट। मिठाई हमेशा भोजन के बाद और सीमित मात्रा में ही खाएं। घर की बनी मिठाइयां बाहर की तुलना में ज्यादा सुरक्षित होती हैं।

 

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Bihar Elections 2025: आरजेडी ने जारी की 143 प्रत्याशियों की सूची, खेसारी लाल यादव छपरा से चुनाव लड़ेंगे
Next: Karma Mahotsav 2025: CM साय का अनोखा अंदाज, गले में मांदर डाल जमाया हाथ, बोले- करमा हमारी संस्कृति की आत्मा है

Related Stories

Holi Celibration Ideas
  • Lifestyle

Holi Celebration Ideas: इस तरह से मनाएं होली, रुठे दोस्त भी आने को हो जाएंगे मजबूर!

Hema Gupta March 2, 2026
How To know asli mava nakali mava
  • Lifestyle

Identifying Real and fake Mawa: क्या आप भी बाजार से लाते हैं मावा? तो पहले पढ़ लें ये खबर…

Hema Gupta March 1, 2026
Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
  • पहली कृषि कैबिनेट में कृषि विकास और सिंचाई योजनाओं के लिए 27 हजार 500 करोड़ रूपये की स्वीकृति
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव का एक और अधिकारी-कर्मचारी हितैषी निर्णय
  • मुख्यमंत्री निवास में हुआ होलिका का दहन
  • शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • इंदौर में सीवर टैंक में दम घुटने से 2 निगमकर्मियों की मौत, अन्दर भरी थी ज़हरीली गैस
  • CM डॉ. मोहन ने शासकीय कर्मचारियों को दिया तोहफा, 58% हुआ महंगाई भत्ता
  • पालघर में जहरीली गैस लीक, 2600 लोगों को किया शिफ्ट
  • झारखण्ड का देवघर रंगा आस्था के रंग में, 3 दिन मनाई जाएगी होली
  • CM भजनलाल ने आम जनता के साथ मनाई होली, बोले – कार्यकर्ता मेरी ताकत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.