Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • World Blitz Teams 2025: दिव्या ने लंदन में वर्ल्ड टीम ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप में जीते 3 मेडल, PM मोदी ने दी बधाई…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

World Blitz Teams 2025: दिव्या ने लंदन में वर्ल्ड टीम ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप में जीते 3 मेडल, PM मोदी ने दी बधाई…

Hema Gupta June 19, 2025

World Blitz Teams 2025: लंदन में आयोजित वर्ल्ड टीम रैपिड और ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप में 19 वर्षीय नागपुर की दिव्या देशमुख ने जूनियर कैटेगरी की विश्व नंबर-1 खिलाड़ी चीन की होउ यिफान को हराकर इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ दिव्या ने रैपिडचेस में सिल्वर और ब्लिट्ज में ब्रॉन्ज मेडल भी अपने नाम किए।

Read More: Suryakumar Health Update 2025: 3 महीने से दर्द में खेल रहे थे सूर्यकुमार यादव, इलाज के लिए इंग्लैंड रवाना…

PM मोदी ने दिव्या को दी बधाई..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिव्या की इस बड़ी सफलता पर X पर ट्वीट करते हुए कहा, ‘लंदन में वर्ल्ड टीम ब्लिट्ज चैंपियनशिप के दूसरे चरण के ब्लिट्ज सेमीफाइनल में दुनिया की नंबर 1 खिलाड़ी होउ यिफान को हराने पर दिव्या देशमुख को बधाई। उनकी सफलता उनके धैर्य और दृढ़ संकल्प को दर्शाती है। यह कई उभरते शतरंज खिलाड़ियों को भी प्रेरित करती है। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।’

Congratulations to Divya Deshmukh on defeating the World No. 1, Hou Yifan in the 2nd leg of Blitz semifinal at the World Team Blitz Championships, London. Her success highlights her grit and determination. It also inspires many upcoming chess players. Best wishes for her future… pic.twitter.com/mjdWO0llFT

— Narendra Modi (@narendramodi) June 19, 2025

होउ यिफान को दूसरे चरण में हराना बना खास मुकाम…

फीफा वर्ल्ड ब्लिट्ज टीम चेस चैंपियनशिप के सेमीफाइनल के दूसरे चरण में दिव्या का सामना होउ यिफान से हुआ। पहले चरण में यिफान ने दिव्या को हराया था, लेकिन दूसरे चरण में दिव्या ने शानदार वापसी करते हुए सफेद मोहरों से खेलकर शुरुआती बढ़त हासिल की और तेजी से चालें चलाकर मैच अपने पक्ष में कर लिया।

हेक्सामाइंड चेस क्लब के लिए खेलीं दिव्या…

इस टूर्नामेंट में होउ यिफान WR चेस टीम का प्रतिनिधित्व कर रही थीं, जबकि दिव्या देशमुख ने हेक्सामाइंड चेस क्लब की ओर से खेला। यह मुकाबला शतरंज के तेज प्रारूप ब्लिट्ज का था, जिसमें दिव्या ने शानदार रणनीति और धैर्य दिखाया।

ब्लिट्ज और रैपिड में मेडल के साथ हासिल किया बड़ा मुकाम..

दिव्या ने टीम के साथ मिलकर वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप में सिल्वर और ब्लिट्ज में ब्रॉन्ज मेडल जीते। इसके अलावा व्यक्तिगत रूप से भी रैपिड में सिल्वर और ब्लिट्ज में ब्रॉन्ज मेडल उनकी झोली में आए।

सोशल मीडिया पर दिव्या ने शेयर किया अनुभव..

दिव्या ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, “वर्ल्ड रैपिड और ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप खत्म! हमारी टीम ने रैपिड में दूसरा और ब्लिट्ज में तीसरा स्थान हासिल किया। टीम और हमारी प्यारी कप्तान डारिया के साथ एक अद्भुत अनुभव था, इसे किसी और तरह से नहीं चाहा जा सकता था।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Divya Deshmukh (@divyachess)

होउ यिफान के खिलाफ पहली जीत पर मिली तारीफ…

15 जून को लंदन के नोवोटेल वेस्ट होटल में हुए इस रोमांचक मुकाबले में दिव्या की जीत को व्यापक रूप से सराहा गया। यह दिव्या की होउ यिफान के खिलाफ पहली जीत थी, जो उनके करियर का एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुई।

शतरंज के तेज प्रारूप ब्लिट्ज में दिखाया दम..

शतरंज के सबसे तेज प्रारूप ब्लिट्ज में दिव्या ने अपनी रणनीति और त्वरित निर्णय क्षमता से दर्शकों का दिल जीता। उनकी यह जीत विश्व स्तरीय प्रतिस्पर्धा में भारत की चमक बढ़ाने वाली साबित हुई।

दिव्या देशमुख की बढ़ती हुई लोकप्रियता और भविष्य की उम्मीदें…

इस जीत के बाद दिव्या देशमुख की लोकप्रियता में तेजी आई है। युवा शतरंज खिलाड़ी के रूप में उनकी यह उपलब्धि कई अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है। विशेषज्ञ भी मानते हैं कि दिव्या के आगे करियर में और बड़ी उपलब्धियां आने वाली हैं।

शतरंज में भारत का नया उभरता सितारा…

दिव्या देशमुख की यह सफलता भारत में शतरंज के विकास और वैश्विक स्तर पर देश की पहचान मजबूत करने में एक बड़ी उपलब्धि है। पीएम मोदी की भी तारीफ से यह स्पष्ट है कि देश की शीर्ष नेतृत्व भी इस खिलाड़ी की सफलता से गर्व महसूस कर रहा है।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: देश में कोविड की नई लहर: एक्टिव केस 6 हजार पार, 4 नए वैरिएंट की पहचान
Next: Controversy Over Kesari Chapter 2: फिल्म पर इतिहास से छेड़छाड़ का आरोप, TMC ने दर्ज करवाई FIR!

Related Stories

ZIM vs SA t 20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..

Hema Gupta March 1, 2026
PAK Vs SL T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!

Hema Gupta March 1, 2026
PV Sindhu Stuck In Dubai
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..

Hema Gupta March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…
  • Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.