dirty water in the clean city of Indore: देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी पीने से 3 और लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है।

मौतों की ही आधिकारिक पुष्टि की
इसके साथ ही अब तक कुल 8 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें एक पुरुष भी शामिल है।हालांकि, शासन ने अब तक तीन मौतों की ही आधिकारिक पुष्टि की है।

100 बेड वाले यूनिट की अलग व्यवस्था की गई है

अरबिंदो अस्पताल में 3 मरीजों को आईसीयू में रखा गया है। खास बात यह कि हालात को देखते हुए CMHO डॉ. माधव हसानी के निर्देश पर यहां 100 बेड वाले यूनिट की अलग व्यवस्था की गई है।
dirty water in the clean city of Indore: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अचानक दिल्ली से इंदौर पहुंचे

जब मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अचानक दिल्ली से इंदौर पहुंचे और वर्मा हॉस्पिटल गए। वहा जाकर उन्होंने मरीजों से मुलाकात की..
इस घटना के बाद भागीरथपुरा की 15 गलियों में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा घर-घर जांच और उपचार किया गया.. इलाके में नई पानी की लाइन के लिए चार महीने पहले ही टेंडर जारी हो चुके थे।
और 2.40 करोड़ में नई लाइन डालना थी
शिकायत के आधार पर अगस्त में हुए इस टेंडर में चार एजेंसियों ने हिस्सा लिया था। और 2.40 करोड़ में नई लाइन डालना थी।
जिम्मेदारों ने अब तक टेंडर ही नहीं खोला। टेंडर में गंदे पानी की शिकायतों का जिक्र विशेष तौर पर किया गया था।अब अफसरों ने ताबड़तोड़ टेंडर खोला।
अब अफसरों ने ताबड़तोड़ टेंडर खोला
उधर, नर्मदा की मेन लाइन में लीकेज की वजह से क्षेत्र में बीमारी फैली। यह लीकेज पानी की टंकी के पास बने बगीचे के सुविधाघर के नीचे से गुजर रही मेन लाइन में था..
विजय नगर क्षेत्र में मेट्रो और मास्टर प्लान के तहत सड़कों की खुदाई के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। रहवासियों का आरोप है कि वहां भी गंदा पानी सप्लाई हो रहा है।
dirty water in the clean city of Indore: यहां भी लोगों में डर का माहौल है
इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विजय नगर थाने का घेराव किया था। भागीरथपुरा की घटना के बाद यहां भी लोगों में डर का माहौल है।
50 टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जा रही है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मामले का संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है..
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही है। क्षेत्र में 50 टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जा रही है..
