
भोपाल से गोवा के लिए सीधा फ्लाइट, 1.50 घंटे में पहुंचेंगे यात्री
Bhopal-Goa Flight: राजधानी भोपाल से गोवा के बीच इंडिगो एयरलाइंस 1 दिसंबर से डायरेक्ट फ्लाइट शुरू कर रही है। शनिवार को छोड़कर रोजाना 180 सीटर विमान दो ट्रिप करेगा। यात्री 2 घंटे से कम समय में भोपाल से गोवा पहुंच सकेंगे। आप भी यदि गोवा टूर का प्लान बना रहे हैं तो आप सभी के लिए अच्छी खबर है। भोपाल से गोवा के लिए इंडिगो एयरलाइंस ने डायरेक्ट फ्लाइट शुरू की है। आपको बतादें कि भोपाल से गोवा की फ्लाइट का शुभारंभ 1 दिसंबर को भोपाल सांसद आलोक शर्मा करेंगे।

भोपाल से गोवा का फ्लाइट किराया
Bhopal-Goa Flight: भोपाल से गोवा चलने वाली फ्लाइट का शुरुआती किराया 5000 से 5500 के बीच निर्धारित किया गया है। जो अन्य रूट की अपेक्षा काफी कम है।
पहले मुंबई होकर जाना पड़ता था गोवा

Bhopal-Goa Flight: इंडिगो ने मई 2023 में भी भोपाल से गोवा के लिए सीधी फ्लाइट शुरू की थी, लेकिन कुछ समय बाद बंद कर दिया। लिहाजा, भोपालवासियों को वाया मुंबई गोवा जाना पड़ता था। 1 दिसंबर से फिर यह उड़ान बहाल हो रही है।
भोपाल से गोवा का फ्लाइट किराया
Bhopal-Goa Flight: भोपाल से गोवा चलने वाली फ्लाइट का शुरुआती किराया 5000 से 5500 के बीच निर्धारित किया गया है। जो अन्य रूट की अपेक्षा काफी कम है।
भोपाल-गोवा फ्लाइट का नया शेड्यूल
Bhopal-Goa Flight: गोवा से प्रस्थान दोपहर 1 बजे और भोपाल आगमन दोपहर 2.50 बजे। भोपाल से प्रस्थान दोपहर 3.20 बजे और गोवा आगमन 5.10 बजे।