Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Diljit With Big B Video: दिलजीत दोसांझ का अमिताभ बच्चन के साथ भावुक वीडियो वायरल…
  • एंटरटेनमेंट

Diljit With Big B Video: दिलजीत दोसांझ का अमिताभ बच्चन के साथ भावुक वीडियो वायरल…

Hema Gupta October 26, 2025

Diljit With Big B Video: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ जल्द ही टीवी के पॉपुलर क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति (KBC)-17 में नजर आएंगे। शो का प्रोमों रिलीज कर दिया गया है, जिसमें दिलजीत, अमिताभ बच्चन का आशीर्वाद लेते नजर आ रहें हैं। उनकी बिग बी से मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Read More: Satish Shah Passed Away: 74 की उम्र में सतीश शाह का हुआ निधन…

एंट्री के साथ ही सिंगर ने जीता दिल…

शो में एंट्री करते ही दिलजीत दोसांझ ने अपने हिट गाने ‘मैं हूं पंजाब’ की धुन पर माहौल बना दिया । इसके बाद उन्होंने मंच पर पहुंचकर अमिताभ बच्चन के पैर छुए और उनसे आशीर्वाद लिया। बिग बी ने भी उठकर उन्हें गले लगाया। दर्शकों ने इस पल को देखकर जोरदार तालियां बजाईं।

बिग बी ने कहा- ‘पंजाब का पुत्तर’

वीडियो में KBC होस्ट अमिताभ बच्चन दिलजीत का परिचय करवाते हुए कहते हैं – “पंजाब के पुत्तर दिलजीत दोसांझ का मैं हार्दिक अभिनंदन करता हूं।”

इस सम्मान से भावुक हुए दिलजीत ने कहा –

“सर, आप बहुत प्यारे हो।”

इसके बाद उन्होंने अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘खुदा गवाह’ का गाना गाकर माहौल और भी सुरीला बना दिया।

जीती रकम करेंगे दान…

दिलजीत ने पहले ही अपने सोशल मीडिया लाइव में बताया था कि उन्होंने KBC की शूटिंग पूरी कर ली है। उन्होंने ऐलान किया कि-

“मैंने KBC में जितनी भी रकम जीती है, वह पंजाब के बाढ़ पीड़ितों को दान कर दूंगा।”

हालांकि वह पूरा गेम नहीं खेल पाए, क्योंकि समय समाप्त होने की वजह से उन्हें खेल बीच में छोड़ना पड़ा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @sonytvofficial

KBC एपिसोड में हुआ खास ऐलान…

शो में एक QR कोड सिस्टम भी लागू किया गया, जिसके जरिये दुनिया भर से लोग दान कर सकते थे। दिलजीत ने इस पहल की सराहना की और इसे “बहुत अच्छी सोच” बताया।

फैंस ने दिया प्यार भरा रिस्पॉन्स…

दिलजीत की इस विनम्रता से फैंस काफी प्रभावित हुए। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो पर यूजर्स ने जमकर कमेंट किए। एक फैन ने लिखा – “ये वही क्रॉसओवर है जिसका हमें इंतजार था।” दूसरे ने कहा – “उस शख्स का सम्मान करो जिसने पंजाबी को दुनिया में पहचान दिलाई।” एक और फैन ने कमेंट किया – “दिलजीत आप ने हमें गर्व महसूस कराया।”

कब ऑन-एयर होगा एपिसोड?

यह स्पेशल एपिसोड 31 अक्टूबर को प्रसारित किया जाएगा। हालांकि यह अभी साफ नहीं है कि दिलजीत ने कितनी रकम जीती, लेकिन शो से उनके इस जज्बे ने सबका दिल जीत लिया है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो…

दिलजीत दोसांझ फिलहाल कई बड़े प्रोजेक्ट्स में काम कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने सान्या मल्होत्रा के साथ ‘चार्मर’ म्यूजिक वीडियो में काम किया। मानुषी छिल्लर के साथ उनका गाना ‘कुफर’ भी काफी पसंद किया गया। अब जल्द ही वह फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल और वरुण धवन के साथ नजर आएंगे।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: CG NEWS : सरेंडर नक्सलियों को माओवादियों ने कहा गद्दार, रूपेश ने दी सफाई
Next: CG NEWS : PM मोदी आएंगे राजधानी रायपुर, तैयारियां जोरों पर

Related Stories

Paresh Rawal on Malamaal Film
  • एंटरटेनमेंट

Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!

Hema Gupta March 1, 2026
Vijay Rashmika Marriage Celebration
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…

Hema Gupta March 1, 2026
Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.