Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Dilip Joshi Quits ‘TMKOC’ Serial: जेठालाल का किरदार निभा रहे दिलीप जोशी ने छोड़ा ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो!
  • एंटरटेनमेंट

Dilip Joshi Quits ‘TMKOC’ Serial: जेठालाल का किरदार निभा रहे दिलीप जोशी ने छोड़ा ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो!

Hema Gupta June 16, 2025

Dilip Joshi Quits ‘TMKOC’ Serial: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ देश में देखे जाने वाला सबसे पसंदीदा शो में से एक है। बच्चे से लेकर बूढ़ों तक सभी इस शो के दीवाने हैं। ये शो अपनी बेहतरीन कहानी के जरिए दर्शकों को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। यहीं वजह है कि इसके दर्शक इससे जुड़ी हर अपडेट को जानने के लिए उत्सुक रहते है। बीते कुछ दिनों पहले ही इस शो में दिखाया गया था कि जेठालाल और उनके साथी व्यापारियों ने हिमालय जाने का फैसला किया। और जेठालाल ने ये फैसला दिमाग और मन की शांति के लिया। और जब से वो सीरियल में हिमालय गए है, शो में भी नहीं दिखाई दिए। लोगों का कहना है, कि जेठालाल का किरदार निभा रहे दिलीप जोशी जल्द इस शो को छोड़ देंगे।

Read More: Dilip Joshi 57th birthday: दिलीप जोशी का 57वां जन्मदिन आज…

Dilip Joshi Quits ‘TMKOC’ Serial: ‘क्या दिलीप जोशी छोड़ दिया शो..?

कुछ दिनों से तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल दिखाई नहीं दे रहें। तब से लोगों का कहना है कि दिलीप जोशी ने इस शो को छोड़ दिया है और अब कोई और जेठालाल के रुप में वापस आएगा।

दरअसल पहले जितने भी किरदार इस शो को छोड़कर गए है, उन्हें भी पहले सीरियल में बाहर भेजा गया और जब वो किरदार लौटा तो एक नया इंसान उस किरदार को निभाते हुए दिखाई दिया। चाहे वो शैलेश लोढ़ा जो कि तारक मेहता के किरदार में थे, या फिर गुरुचरण सिंह हो जो कि रोशन सिंह सोढ़ी के रुप में थे। या फिर सोनू का किरदार निभाने वाली झील मेहता और मेन किरदार टप्पू का किरदार निभा रहे भाव्या गांधी इन सबके शो छोड़ने से पहले उन्हें सीरियल में कहीं बाहर भेजा गया था फिर दूसरे व्यक्ति इन किरदार के रुप में वापस लौटें।

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो बना था सहारा…

एक वक्त ऐसा भी आया जब उन्हें ‘कॉमेडी सर्कस’ का ऑफर मिला, लेकिन वह ऐसा कोई काम नहीं करना चाहते थे जिसे अपने परिवार के साथ बैठकर न देख सकें। उन्होंने यह ऑफर ठुकरा दिया। उसके एक महीने बाद ही उन्हें ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में जेठालाल का किरदार मिला। इसे उन्होंने भगवान का आशीर्वाद मानकर स्वीकार किया।

शो बना पहचान, लेकिन विवाद भी चला साथ…

28 जुलाई 2008 से शुरू हुआ यह शो आज भी सफलतापूर्वक चल रहा है। दिलीप जोशी का जेठालाल का किरदार दर्शकों का पसंदीदा बन गया। हालांकि, शो की लोकप्रियता के साथ-साथ विवाद भी सामने आए। एक समय ऐसा आया जब दिलीप जोशी ने प्रोड्यूसर असित मोदी से नाराज होकर शो छोड़ने की धमकी दे दी थी।

रिपोर्ट्स के अनुसार, अगस्त 2023 में दिलीप जोशी छुट्टी के सिलसिले में प्रोड्यूसर से मिलने पहुंचे, लेकिन असित मोदी उनसे बात करने से बचते रहे। यह बात दिलीप को बुरी लगी और गुस्से में उन्होंने प्रोड्यूसर की कॉलर पकड़ ली। बात इतनी बढ़ गई कि उन्होंने शो छोड़ने तक की धमकी दे डाली।

एक्टर ने फिल्मों से की थी एक्टिंग की शुरुआत…

दिलीप जोशी ने अपने करियर की शुरुआत राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से की, जिसमें उन्होंने सलमान खान के नौकर ‘रामू’ की भूमिका निभाई। इसके बाद ‘हम आपके हैं कौन’ में भोला का किरदार निभाया, जिसे सराहा गया। बावजूद इसके, उन्हें लगातार काम नहीं मिला और लंबे समय तक बेरोजगारी का सामना करना पड़ा।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: अमेरिका में ‘नो किंग्स’ रैली : गोलीबारी में 1 की मौत, 2 हजार शहरों में  विरोध
Next: 498A Tea Cafe: बारां में UPSC छात्र ने पत्नी के झूठे केस के खिलाफ अनोखा विरोध दर्ज कराया

Related Stories

Paresh Rawal on Malamaal Film
  • एंटरटेनमेंट

Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!

Hema Gupta March 1, 2026
Vijay Rashmika Marriage Celebration
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…

Hema Gupta March 1, 2026
Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.