Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Dilip Joshi 57th birthday: दिलीप जोशी का 57वां जन्मदिन आज…
  • एंटरटेनमेंट

Dilip Joshi 57th birthday: दिलीप जोशी का 57वां जन्मदिन आज…

Hema Gupta May 26, 2025

Dilip Joshi 57th birthday: टीवी इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर दीलीप जोशी जो कि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में जेठालाल के किरदार से घर-घर मशहूर हुए आज उनका 57वां जन्मदिन है। लोग उन्हें इस शो में काफी पसंद करते हैं। एक्टर ने इस शो में काम करने से पहले सलमान खान के साथ ‘मैंने प्यार किया’, ‘हम आपके हैं कौन’, शाहरुख खान के साथ ‘वन 2 का 4’ और ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’ जैसी फिल्मों में काम किया है। एक्टर का जन्म 26 मई, 1968 को पोरबंदर के गोसा गांव के एक गुजराती ब्राह्मण परिवार में हुआ था।

Read More: Operation Sindoor: प्रीति जिंटा ने जीता दिल, शहीदों के परिवार के लिए उठाया ये बड़ा कदम!

थिएटर में किया काम फिर खोली एजेंसी…

एक्टिंग की शुरुआत उन्होंने थिएटर से की। एक नाटक के लिए उन्हें सिर्फ 450 रुपए मिलते थे। इतने कम पैसों में घर चलाना संभव नहीं था, इसलिए उन्होंने ट्रैवल एजेंसी खोल ली। वहां सुबह 9 से रात 9 बजे तक काम करते रहे, लेकिन एक्टिंग का जुनून उन्हें हमेशा खींचता रहा। और 5 साल तक उसे जारी रखा।

कम उम्र में हुई सगाई और शादी..

दिलीप जोशी की निजी जिंदगी भी खास रही है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उनकी सगाई तब हुई जब वह 18 साल के थे और उनकी पत्नी जयमाला मात्र 14 वर्ष की थीं। पत्नी के 18 वर्ष के होते ही उन्होंने शादी कर ली। उस समय दिलीप की उम्र 22 साल थी।

पत्नी ने दी हिम्मत, एक्टिंग में फिर रखा कदम..

दिलीप ने एक इंटरव्यूं में बताया कि- 5 साल तक ट्रैवल एजेंसी चलाने के बाद मैंने तय कर लिया कि इस काम के लिए नहीं बना हूं, लेकिन इसे छोड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। दूसरा काम आता नहीं था और एक्टिंग लाइन बहुत इनसिक्योर थी।

जब दिलीप दुविधा में पड़ तब वो पत्नी जयमाला जोशी के पास पहुंचे, उन्हें सब बताया तो उन्होंने बिना किसी संकोच के कहा, “आप जो करना चाहते हैं, करिए। हमें कौन सा करोड़पति बनना है” पत्नी की इस बात ने दिलीप को आत्मविश्वास दिया और उन्होंने ट्रैवल एजेंसी का काम छोड़कर एक्टिंग के रास्ते पर कदम बढ़ा दिए। आज दिलीप जोशी छोटे पर्दे के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में गिने जाते हैं।

फिल्मों से की एक्टिंग की शुरुआत, लेकिन नहीं मिली पहचान…

दिलीप जोशी ने अपने करियर की शुरुआत राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से की, जिसमें उन्होंने सलमान खान के नौकर ‘रामू’ की भूमिका निभाई। इसके बाद ‘हम आपके हैं कौन’ में भोला का किरदार निभाया, जिसे सराहा गया। बावजूद इसके, उन्हें लगातार काम नहीं मिला और लंबे समय तक बेरोजगारी का सामना करना पड़ा।

झेलनी पड़ी थी पैसों की तंगी…

दिलीप जोशी ने एक बार कहा था, “मेरी बेटी का जन्म 1992 में हुआ। उस वक्त बैंक में सिर्फ 25,000 रुपये थे और अस्पताल में ही 13,000 खर्च हो गए।” उस समय उनके पास बस कुछ नाटक थे, जिनसे प्रति नाटक 450 रुपये की आमदनी होती थी। ‘हम आपके हैं कौन’ की सफलता के बाद भी लंबे समय तक उन्हें काम नहीं मिला।

24 साल का अनुभव, फिर भी डेढ़ साल तक बेरोजगारी…

एक्टिंग में 24 साल बिताने के बावजूद एक समय ऐसा भी आया जब दिलीप जोशी डेढ़ साल तक खाली बैठे रहे। वह काम के लिए लगातार प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स के दफ्तरों के चक्कर काटते थे लेकिन कोई प्रोजेक्ट नहीं मिल रहा था।

‘तारक मेहता’ बना वरदान…

एक वक्त ऐसा भी आया जब उन्हें ‘कॉमेडी सर्कस’ का ऑफर मिला, लेकिन वह ऐसा कोई काम नहीं करना चाहते थे जिसे अपने परिवार के साथ बैठकर न देख सकें। उन्होंने यह ऑफर ठुकरा दिया। उसके एक महीने बाद ही उन्हें ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में जेठालाल का किरदार मिला। इसे उन्होंने भगवान का आशीर्वाद मानकर स्वीकार किया।

शो बना पहचान, लेकिन विवाद भी साथ चला…

28 जुलाई 2008 से शुरू हुआ यह शो आज भी सफलतापूर्वक चल रहा है। दिलीप जोशी का जेठालाल का किरदार दर्शकों का पसंदीदा बन गया। हालांकि, शो की लोकप्रियता के साथ-साथ विवाद भी सामने आए। एक समय ऐसा आया जब दिलीप जोशी ने प्रोड्यूसर असित मोदी से नाराज होकर शो छोड़ने की धमकी दे दी थी।

रिपोर्ट्स के अनुसार, अगस्त 2023 में दिलीप जोशी छुट्टी के सिलसिले में प्रोड्यूसर से मिलने पहुंचे, लेकिन असित मोदी उनसे बात करने से बचते रहे। यह बात दिलीप को बुरी लगी और गुस्से में उन्होंने प्रोड्यूसर की कॉलर पकड़ ली। बात इतनी बढ़ गई कि उन्होंने शो छोड़ने तक की धमकी दे डाली।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: FIRING NEWS : मुरैना फिर गोलियों की तड़तड़ाहट, चाचा-भतीजे की मौत
Next: UCC Uttarakhand Applications 2025: UCC पर CM धामी की बड़ी पेशकश, चार महीने में मिले 1.5 लाख से अधिक आवेदन

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.