Bhopal: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हालिया विदेश दौरे को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। लक्ष्मण सिंह ने राहुल गांधी की अमेरिका यात्रा को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की है और कहा कि यह विवादों में घिरती नजर आ रही है।
Read More- मध्य प्रदेश में डेंगू का प्रकोप, हाईकोर्ट ने नगर निगमों पर लापरवाही का आरोप लगाया

ट्विटर पर किया पोस्ट
लक्ष्मण सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, “लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी की अमेरिका यात्रा विवादित होती नजर आ रही है। उन्होंने भारत विरोधी अमेरिकी सांसद इल्हान उमर से भी मुलाकात की है। बस करो नेताजी, बहुत हो गया।” लक्ष्मण सिंह के इस पोस्ट ने एक बार फिर राजनीति में गर्मी पैदा कर दी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के भाई अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं, और यह बयान भी उसी कड़ी में आता है।
राहुल गांधी की विदेश यात्राओं और उनके विदेश नेताओं से संपर्क की आलोचना में यह नया मोड़ कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं के लिए एक नई चुनौती उत्पन्न कर सकता है।
Read More- Terrorist Pannu Threatens : आतंकी पन्नू की अमेरिकी हिंदुओं को धमकी, PM मोदी ने कहा अमेरिका का दुश्मन
