
Digvijay Singh Prayagraj Kumbh:
Digvijay Singh Prayagraj Kumbh: खबर यूपी के प्रयागराज से है जहां महाकुंभ मेला में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है, और इसी कड़ी में आज माघ पूर्णिमा के अवसर पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह अपने बेटे जयवर्धन सिंह के साथ त्रिवेणी संगम पहुंचे। जहां उन्होंने महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाई और इस दौरान देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
पूर्व सीएम ने कहा यह राजनीति का नही,आस्था का विषय है
बतादें कि राज्य सभा सांसद दिग्विजय सिंह ने इस मौके पर कहा कि उनके लिए यह राजनीतिक नहीं, बल्कि आस्था का विषय है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि वे पिछले तीन कुंभ मेलों में भी स्नान करने आए थे। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपनी आस्था बनाए रखना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने मौनी अमावस्या के दिन कुंभ में हुए हादसे पर दुख व्यक्त किया और कहा कि यह बहुत दुख की बात है। अगर व्यवस्थाएं बेहतर होतीं तो ऐसी दुर्घटना नहीं होती।
दुर्घटना में मारे गए श्रद्धालुओं को लेकर पूर्व सीएम ने सवेंदना प्रकट की
संगम में डुबकी लगाने के बाद पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कुंभ में हुई दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
जयवर्धन सिंह ने एक्स कर लिखा कि महाकुंभ स्नान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ

बतादें कि उनके बेटे जयवर्धन सिंह ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘X’ पर इस अवसर का उल्लेख करते हुए लिखा कि आज मेरे पिता दिग्विजय सिंह के साथ महाकुंभ माघ पूर्णिमा के पावन दिन पर त्रिवेणी संगम में स्नान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मां गंगा, यमुना, सरस्वती, सूर्यदेव भगवान, हमारे पितरों और देवी-देवताओं का आशीर्वाद और असीम कृपा सदैव बनी रहे।
read more: शराब सस्ती करने को लेकर मजदूर ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से लगाई गुहार
Digvijay Singh Prayagraj Kumbh: तो बतादें कि इस तरह दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह ने प्रयागराज के महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाकर धार्मिक महत्ता के साथ-साथ समाज में शांति और समृद्धि की कामना की।
watch now: Bhopal में किसानों का प्रदर्शन | मंत्रालय घेरने आए हजारों किसान! | डिप्टी CM खुद मिलने पहुंचे