Digvijay singh in ram mandir: MP के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह 26 मार्च को अयोध्या जा रहे हैं। राम मंदिर के निर्माण के बाद यह उनका पहला अयोध्या दौरा होगा। खास बात यह है कि सिंह ने मंदिर निर्माण के दौरान ही घोषणा की थी कि जब प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा, वे तभी दर्शन करने जाएंगे। अब जबकि मंदिर का मुख्य निर्माण कार्य पूर्णता की ओर है, वे अपना संकल्प पूरा करने पहुंच रहे है।

सांसद दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर निर्माण के लिए 1 लाख 11 हजार 111 रुपए की निधि समर्पित की थी। उन्होंने हमेशा कहा कि वे राम भक्त हैं, लेकिन राजनीति और आस्था को अलग रखते हैं। बता दें की हाल ही में (19 मार्च 2026 को) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अयोध्या का दौरा किया। उन्होंने वहां 150 किलो का स्वर्ण जड़ित ‘श्री राम यंत्र’ स्थापित किया। नवरात्रि के पहले दिन राष्ट्रपति गुरुवार सुबह परिवार के साथ अयोध्या पहुंचीं। इससे पहले उन्होंने रामलला के दर्शन किए। दूसरे फ्लोर पर बने राम दरबार में श्रीराम यंत्र की स्थापना की।
मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा के अनुसार, मुख्य मंदिर का निर्माण कार्य अब पूरा हो चुका है और अप्रैल अंत तक सभी तकनीकी औपचारिकताएं भी पूरी हो जाएंगी।
Digvijay singh in ram mandir: रामेश्वर शर्मा बोले- राम जिसके साथ, जीत उसी की
बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा की जब राम मंदिर का भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया गया, तब देश के संत-महंत, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस के परम पूज्य सरसंघचालक भी उसमें उपस्थित थे। कांग्रेस को भी आमंत्रित किया गया था, लेकिन वह शामिल नहीं हुई।
Digvijay singh in ram mandir: रामलला काल्पनिक नहीं, बल्कि यथार्थ हैं
दिग्विजय सिंह अगर उस प्राण प्रतिष्ठा समारोह में चले जाते, तो भी कांग्रेस उन्हें राज्यसभा नहीं भेजती। अब दिग्विजय सिंह यह महसूस कर चुके हैं कि राम अगर साथ हैं तो काम जरूर आता है। यदि यही बात देश की राजनीति पहले समझ लेती, तो अयोध्या का राम मंदिर कई वर्षों पहले बन जाता। दिग्विजय सिंह, जब आप रामलला के दर्शन करने जाएं, तो उन शहीदों को भी नमन करें जिन्होंने 1992 में गोलियां खाईं।जिन रामलला को आपकी पार्टी ने काल्पनिक कहा था, आज उनके दर्शन कर यह स्वीकार करें कि रामलला काल्पनिक नहीं, बल्कि यथार्थ हैं।
दिग्विजय के अयोध्या का कार्यक्रम
दिग्विजय सिंह 26 मार्च को सुबह 8:10 बजे दिल्ली से एयर इंडिया की फ्लाइट से रवाना होंगे और 9:40 बजे अयोध्या पहुंचेंगे। वहां दर्शन करने के बाद वे दोपहर में सड़क मार्ग से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
दिग्विजय सिंह का पूरा दौरा कार्यक्रम (26 मार्च, गुरुवार)
सुबह 08.10: दिल्ली से प्रस्थान (एयर इंडिया एक्सप्रेस IX – 1285)
सुबह 09.40: अयोध्या एयरपोर्ट पर आगमन।
दोपहर तक: श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना।
दोपहर 01.30: अयोध्या से कार द्वारा लखनऊ प्रस्थान।
शाम 04.00: लखनऊ आगमन और स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत।
रात 07.40: लखनऊ से दिल्ली के लिए रवानगी।
मंदिर निर्माण की टाइमलाइन: 2020 से 2026 तक का सफर
5 अगस्त 2020: पीएम मोदी ने भूमि पूजन कर नींव रखी।
22 जनवरी 2024: भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह, रामलला टेंट से अपने महल में विराजे।
25 नवंबर 2025: मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा फहराई गई।
19 मार्च 2026: राष्ट्रपति ने ‘श्री राम यंत्र’ की स्थापना की।
30 अप्रैल 2026: मंदिर निर्माण की समय सीमा (डेडलाइन), सभी एजेंसियां काम पूरा कर ट्रस्ट को हैंडओवर करेंगी।
