Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • दिग्विजय सिंह ने सिंधिया-शिवराज पर किया हमला, ट्वीट कर साधा निशाना…
  • मध्य प्रदेश

दिग्विजय सिंह ने सिंधिया-शिवराज पर किया हमला, ट्वीट कर साधा निशाना…

Ranu October 4, 2024

राजधानी भोपाल में 2 अक्टूबर को अतिथि शिक्षकों के नियमतीकरण की मांग को लेकर भोपाल के अंबेडकर नगर में विरोध प्रदर्शन हुआ। इस दौरान भीड़ पर लाठीचार्ज करने से अतिथि शिक्षकों में सरकार के प्रति गजब का आक्रोश था। अब अतिथि शिक्षकों ने एकजुट होकर प्रदर्शन करने की बजाय जिला स्तर पर विधायक,सांसद,मंत्री और क्षेत्रीय विस्तारकों के साथ अन्य अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुएअ विरोध जता रहे हैं. तो वहीं इस मामले में दिग्विजय सिंह की एंट्री हो गई है।

मामा जी आप के वादों का क्या हुआ? @ChouhanShivraj
महाराज @JM_Scindia आप कब इनके लिए सड़क पर उतरेंगे? @INCMP @jitupatwari

अतिथि शिक्षकों पर पुलिस का लाठचार्ज

Point

👉 अतिथि शिक्षकों को जब लाठियां मारी गईं, तब वह सुंदर काण्ड का पाठ कर रहे थे।
👉 इससे पहले बैनर लगाया कि गोली भी…

— Digvijaya Singh (@digvijaya_28) October 4, 2024

दिग्विजय सिंह ने किया ट्वीट

दिग्विजय सिंह ने अपने एक्स हैंडल पर अतिथि शिक्षकों लेकर एक पोस्ट की है. जिसमें उन्होंने लिखा, ” गांधी जयंती पर अतिथि शिक्षकों पर लाठीचार्ज किया गया, उस समय वो सुंदरकांड कर रहे थे. वहीं लाठी चार्ज से पहले जलिया वाला बाग की तरह बिजली बंद कर दी गई. अतिथि शिक्षकों के प्रदर्शन के दौरान पहले गोली चलाने की चेतावनी भरा बैनर लगाया गया. इसमें प्रदर्शनकारियों को बलवाई लिखा गया.” इसके साथ ही दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर पूर्व सीएम शिवराज से पूछा कि मामा जी आपके वादों का क्या हुआ. उन्होंने सिंधिया को भी एक्स पर घेरते हुए पूछा कि महाराज आप कब इनके लिए उतरेंगे. इधर अतिथि शिक्षकों के प्रदर्शन और नियमितीकरण को लेकर सरकार कुछ भी बोलने से बच रही है. इससे पहले स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने अतिथियों के नियमितीकरण को लेकर कहा था कि ” अतिथि बनकर आए हो तो घर पर कब्जा कर लोगे.” मंत्री के इस बयान के बाद उनकी काफी किरकिरी हुई थी और उन्होंने अपने शब्दों को बाद में वापस भी लिया था. वहीं अतिथि शिक्षकों ने जब मंत्री जी से मिलकर अपनी मांगों को लेकर प्रस्ताव सौंपा तो उन्होंने इस मामले में कुछ भी बोलने से मना कर दिया.

About the Author

Ranu

Administrator

i am worked with many digital news portal as copy writer.

View All Posts

Post navigation

Previous: PM Internship Programe – रोज़गार के नये अवसर
Next: Navratri 2024: सामंथा रूथ प्रभु ने कोयंबटूर स्थित ईशा फाउंडेशन का दौरा किया

Related Stories

IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.