Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • बिहार में एक सीट भी नहीं जिता पाए मध्यप्रदेश कांग्रेस के धुरंधर, दिग्विजय और पटवारी थे स्टार प्रचारक
  • मध्य प्रदेश

बिहार में एक सीट भी नहीं जिता पाए मध्यप्रदेश कांग्रेस के धुरंधर, दिग्विजय और पटवारी थे स्टार प्रचारक

Narendra Singh November 15, 2025

digvijay patwari bihar election results 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक परिणाम आए हैं। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को एकतरफा बहुमत मिला है। 243 विधानसभा सीटों वाले बिहार में एनडीए को 200 से अधिक सीटों पर जीत मिली है। खास बात यह है कि बिहार चुनाव में मध्यप्रदेश से दोनों प्रमुख दल, कांग्रेस और भाजपा, के नेताओं ने चुनाव प्रचार की कमान संभाली। भाजपा नेताओं ने जिन सीटों पर प्रचार और प्रबंधन का काम संभाला, उनमें से लगभग सभी सीटों पर एनडीए प्रत्याशी को जीत मिली। वहीं, मध्यप्रदेश कांग्रेस के किसी नेता ने बिहार विधानसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं जीती।

digvijay patwari bihar election results 2025: दिग्विजय और पटवारी स्टार प्रचारक

कांग्रेस नेतृत्व ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची में मध्यप्रदेश से दो नेता, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, को शामिल किया। इसके अलावा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत एक दर्जन से अधिक अन्य नेताओं ने बिहार में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार किया। इनमें विधायक एवं किसान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश गुर्जर, महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष विभा पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष और कांग्रेस की अन्य इकाईयों के नेता शामिल थे। हालांकि, इनमें से कोई भी नेता बिहार में कांग्रेस का एक भी विधायक नहीं बनवा पाया।

बिहार चुनाव में दोनों स्टार प्रचारक खुद हारे

कांग्रेस नेतृत्व ने मध्यप्रदेश से जिन दो नेताओं को स्टार प्रचारकों में शामिल किया था, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, वे दोनों ही मध्यप्रदेश में खुद चुनाव हार गए थे। 2023 के विधानसभा चुनाव में जीतू पटवारी इंदौर जिले की राऊ सीट से भाजपा के मधु वर्मा से 35,522 वोटों से हार गए थे। जबकि दिग्विजय सिंह 2024 के लोकसभा चुनाव में राजगढ़ सीट से भाजपा के रोडमल नागर से 1,46,089 वोटों से चुनाव हारे थे।

परिणामों को लिए SIR जिम्मेदार-दिग्विजय

परिणाम को लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के किसी पदाधिकारी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। सिर्फ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने चुनाव परिणाम के लिए एसआईआर को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि “जो मेरा शक था, वही हुआ।”

कांग्रेस को संगठन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत: दिग्विजय सिंह

बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि “जो मेरा शक था वही हुआ। 1.62 करोड़ वोट कटे, 20 लाख वोट जुड़े, उसमें से 5 लाख वोट बिना स्कूफॉर्म भरे बड़े गए। अधिकांश वोट गरीबों, दलितों और अल्पसंख्यक वर्ग से कटे। ईवीएम पर भी शंका बनी हुई है। कांग्रेस नेतृत्व को अपने संगठन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। आज का चुनाव मतदान केंद्र पर सघन जनसंपर्क का है, न कि रैली और जनसभा का। विजयी प्रत्याशियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ।”

कांग्रेस को केवल 5 सीटों पर जीत

घोषित परिणामों के अनुसार, बिहार में कांग्रेस को केवल 5 सीटों पर जीत मिली है, जो कि 2020 के चुनाव परिणाम की तुलना में 14 सीटें कम हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बिहार में 19 सीटों पर जीत मिली थी, इस बार यह संख्या केवल 5 पर सिमट गई है।

Read More:-  सरकारी बैंकों के विलय की संभावना

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: CG NEWS : छत्तीसगढ़ में शीतलहर का अलर्ट जारी,दुर्ग- रायपुर में पारा लुढ़का
Next: MP NEWS : नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने भाजपा पर साधा निशाना-पार्टी आदिवासी वोट बैंक की राजनीति कर रही

Related Stories

बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • मध्य प्रदेश

electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र

Narendra Singh March 1, 2026
IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!
  • PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..
  • खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.