32 दिन में गंवाए 71 लाख रुपेय,हैरान कर देगी कहानी

Digital arrest:मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक बीएसएफ इंस्पेक्टर साइबर ठगी का शिकार हो गए. साइबर ठगों ने उन्हें एक महीने तक डिजिटल अरेस्ट करके रखा और उनसे 71 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए.
Digital arrest:BSF इंस्पेक्टर से साइबर ठगी
साइबर क्राइम के मामले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं. पहले साइबर ठग आम लोगों को अपना निशाना बनाते थे, लेकिन अब ये बैंक मैनेजर से लेकर पुलिस को अपना निशाना बना रहे हैं. साइबर ठगों के झांसे में आकर लोग अपनी जिंदगी भर की कमाई गंवा देते हैं. अब एक मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर से सामने आया है, जहां एक BSF इंस्पेक्टर के साथ साइबर ठगों ने ठगी की और 71 लाख रुपये लूट लिए.
Digital arrest:32 दिन में ट्रांसफर कराए 71 लाख रु
इंस्पेक्टर अवसाद अहमद ग्वालियर के टेकनपुर में स्थित BSF अकादमी में पदस्थ हैं और वह यहां अकेले रहते हैं. ठगों ने उन्हें बताया गया कि वह मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंस चुके हैं और उन्हें परिवार के किसी भी सदस्य से इस बारे में बात न करने की बात कही गई.अवसाद अहमद ने इस दौरान 5 RTGS और 29 UPI ट्रांजेक्शन के जरिए करीब 71 लाख रुपए से ज़्यादा ठगों को ट्रांसफर कर दिए. इसके लिए उन्होंने दिल्ली में मौजूद अपनी जमीन तक बेच दी और सारा जमा पैसा ठगों के सुपुर्द कर दिया.
Digital arrest:बेटे ने की पुलिस से शिकायत
डिजिटल अरेस्ट के दौरान बीच बीच में जब अवसार अहमद कि अपने बेटे से बात होती, तो वह अक्सर परेशान रहते थे. फिर 2 जनवरी को जब उनके बेटे को शक हुआ और उसने परेशानी की वजह पूछी, तब जाकर उन्होंने सारी बात अपने बेटे को बताई. इसके बाद उनका बेटा दिल्ली से टेकनपुर आया और सारी स्थिति समझते हुए पिता को हिम्मत दी और उनके साथ हुई ठगी की शिकायत की. उन्होंने ग्वालियर SP से मुलाकात की. साइबर पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट के इस केस में FIR दर्ज कर ली है.साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी है.
