Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Dial 100: मेंटेनेंस के अभाव में डायल 100 सेवा प्रभावित, अधिकांश वाहन खराब होने से किराए की बोलेरो से चल रही व्यवस्था
  • मध्य प्रदेश

Dial 100: मेंटेनेंस के अभाव में डायल 100 सेवा प्रभावित, अधिकांश वाहन खराब होने से किराए की बोलेरो से चल रही व्यवस्था

divya mistry June 8, 2025

Dial 100: बड़वानी जिले में डायल 100 सेवा की स्थिति इन दिनों मेंटेनेंस की कमी के कारण काफी प्रभावित हो रही है। जिले के 15 थानों और 6 पुलिस चौकियों में पहले कुल 13 डायल 100 वाहन उपलब्ध थे, जिनमें से अब 8 वाहन खराब हो चुके हैं। इन खराब वाहनों के स्थान पर अस्थायी समाधान के रूप में भारत विकास ग्रुप कंपनी द्वारा किराए पर बोलेरो वाहन मुहैया कराए जा रहे हैं।

Dial 100
Dial 100

Dial 100: पुरानी व्यवस्था को ही समय-समय पर बढ़ाया

जानकारी के अनुसार, इस कंपनी को डायल 100 सेवा संचालन के लिए पांच साल का टेंडर दिया गया था, जिसकी अवधि दो साल पहले ही समाप्त हो चुकी है। हालांकि, कोरोना काल के दौरान नया टेंडर नहीं हो पाने की वजह से इस पुरानी व्यवस्था को ही समय-समय पर बढ़ाया जा रहा है।

Dial 100: इस पर स्वीकृति का इंतजार

डायल 100 सेवा प्रभारी विजय सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश स्तर पर नई डायल 100 सेवा के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बड़वानी जिले के लिए 15 नए वाहनों का प्रस्ताव भोपाल भेजा गया है, और इस पर स्वीकृति का इंतजार है।

Dial 100: सहायता मिलने में कठिनाई हो रही

उल्लेखनीय है कि डायल 100 सेवा की शुरुआत 1 नवंबर 2015 को आम नागरिकों को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई थी। हालांकि, अब जिन वाहनों से यह सेवा संचालित हो रही है, वे लगभग 10 साल पुराने हो चुके हैं। इनकी बार-बार खराबी और कम माइलेज की वजह से आम लोगों को समय पर सहायता मिलने में कठिनाई हो रही है।

Dial 100: जल्द ही नए वाहन उपलब्ध हो जाएंगे

इन्हीं समस्याओं को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल उपाय के तहत किराए के वाहनों से सेवा जारी रखने का निर्णय लिया है, जिससे डायल 100 की सुविधा पूरी तरह से बंद न हो। जिले के नागरिक उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही नए वाहन उपलब्ध हो जाएंगे और सेवा पहले की तरह सुचारु रूप से चालू हो सकेगी।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Barwani district: जिले के तालाब में दिखा मगरमच्छ, इलाके में मचा हड़कंप
Next: Exclusive : लॉरेंस बिश्नोई गैंग में बड़ी फूट! गोल्डी बराड़ – रोहित गोदारा का अलग गैंग 🔥

Related Stories

IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.