Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Dhurandhar Shooting food Poisoning: लेह में ‘धुरंधर’ शूटिंग के दौरान 120 वर्कर्स की बिगड़ी तबीयत! AICWA ने की जांच की मांग…
  • एंटरटेनमेंट

Dhurandhar Shooting food Poisoning: लेह में ‘धुरंधर’ शूटिंग के दौरान 120 वर्कर्स की बिगड़ी तबीयत! AICWA ने की जांच की मांग…

Hema Gupta August 20, 2025

Dhurandhar Shooting food Poisoning: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह की स्टारर फिल्म “धुरंधर” के सेट पर फूड पॉइजनिंग से लगभग 120 क्रू मेंबर्न की तबीयत अचानक बिगड़ गई। यह घटना 17 अगस्त को लेह में हुई, जहां 600 लोगों के लिए खाना तैयैर किया गया था। खाने के तुरंत बाद 120 लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। हॉस्पिटल ने इसकी जानकारी लेह पुलिस, जिला प्रशासन और फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट को दी, और खाने का सैंपल जांच के लिए भेजा गया।

Read More: Dhurandhar film 1st teaser: रणवीर सिंह के बर्थडे पर मिला फैंस को तोहफा, ‘धुरंधर’ का फर्स्ट लुक रिलीज…

AICWA ने मांगी सख्त जांच…

इस मामले पर AICWA (ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन) ने सख्त जांच की मांग की है। एसोसिएशन ने कहा कि – यह बेहद चिंता का विषय है कि उच्च बजट और लीडिंग एक्टर रणवीर सिंह की मौजूदगी के बावजूद, सेट पर स्वच्छ और सुरक्षित खाने जैसी मूलभूत जरूरतों की अनदेखी की गई।

प्रोड्यूसर्स पर आरोप: पैसे बचाने के लिए घटिया खाना…

AICWA का कहना है कि फिल्म के प्रोड्यूसर और फायनेंसर अक्सर खाने की क्वालिटी से समझौता करते हैं और वर्कर्स को अस्वच्छ भोजन परोसकर उनकी जान को खतरे में डालते हैं। नोट में कहा गया है कि आम तौर पर हर शूटिंग सेट पर दो अलग डाइनिंग टेबल होती हैं – एक मजदूरों के लिए और दूसरा प्रोड्यूसर्स, प्रोडक्शन टीम और एक्टर्स के लिए। मजदूरों को घटिया खाना परोसा जाता है, जबकि उच्च क्वालिटी फूड केवल प्रोड्यूसर्स और एक्टर्स के लिए रखा जाता है।

आगे लिखा कि-

” दुर्भाग्य से भारतीय फिल्म उद्योग में प्रोडक्शन हाउस, चैनल और निर्माताओं के लिए फिल्म सेट पर होने वाली घटनाओं को छिपाना एक आम बात हो गई है। अक्सर सच्चाई दबा दी जाती है, और नौकरी जाने के डर से मजदूरों को मुंह न खोलने की धमकी भी दी जाती है। कई निर्माताओं के लिए, मजदूरों की जान की कोई कीमत नहीं होती – उनकी एकमात्र प्राथमिकता यही होती है कि शूटिंग न रुके, चाहे पर्दे के पीछे काम करने वालों को कुछ भी हो जाए।”

वर्कर्स के स्वास्थ्य और सम्मान पर असर

AICWA ने यह भी जोर देकर कहा कि- “यह फिल्म इंडस्ट्री में मजदूरों की सेहत और सम्मान की अनदेखी को दर्शाता है। एसोसिएशन ने प्रोड्यूसर्स और प्रोडक्शन हाउस से मांग की है कि वे पूरी जिम्मेदारी लें और सभी प्रभावित वर्कर्स को बेहतरीन अस्पतालों में तत्काल और सही मेडिकल ट्रीटमेंट मुहैया कराएं।”

इसके अलावा, AICWA लेह के माननीय उपराज्यपाल श्री कविन्द्र गुप्ता जी से सादर अनुरोध करता है कि वे इस मामले की तत्काल जांच के आदेश दें। सेट पर दिए गए भोजन की गुणवत्ता की गहन जाँच होनी चाहिए, क्योंकि एक साथ 150 से ज़्यादा लोगों का बीमार होना लापरवाही का गंभीर सवाल खड़ा करता है।

“फिल्म सेट पर काम करने वालो के लिए दृढ़ता से खड़ा रहेगा..AICWA

यह मुद्दा विशेष रूप से गंभीर है क्योंकि लेह में पहले से ही ऑक्सीजन का स्तर कम है, और इतनी बड़ी संख्या में लोगों का एक साथ अचानक बीमार पड़ना जानलेवा स्थिति पैदा कर सकता है। ऐसी परिस्थितियों में समय पर चिकित्सा सहायता मिलना बेहद मुश्किल हो जाता है, इसलिए यह बेहद ज़रूरी है।

AICWA फिल्म सेट पर कामगारों के अधिकारों, सम्मान और सुरक्षा के लिए दृढ़ता से खड़ा रहेगा और उनके साथ लड़ता रहेगा।

Food Poisoning Incident During Shooting of Dhurandhar in Leh – AICWA Demands Immediate Action

The All Indian Cine Workers Association (AICWA) expresses deep concern over the shocking incident during the shooting of the film Dhurandhar in Leh, where more than 150 workers… pic.twitter.com/SEN7nOJHlc

— All Indian Cine Workers Association (@AICWAOfficial) August 19, 2025

फिल्म की कॉस्टिंग…

फिल्म ‘धुरंधर’ के डायरेक्टर आदित्य धर हैं। फिल्म की प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे हैं और आदित्य धर इसे को-प्रोड्यूस भी कर रहे हैं। फिल्म में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, संजय दत्त, आर. माधवन और अक्षय खन्ना अहम किरदारों में हैं। फिल्म की रिलीज डेट 5 दिसंबर तय है।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Khargapur news: विधायक चंदा गौर व पुत्र ने कैंसर पीड़ित की मदद कर पेश की मिसाल”
Next: CM Rise School: “बस सेवा बंद, अधिकारों के लिए सड़क पर उतरे सीएम राइज स्कूल के छात्र”

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.