Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Dhurandhar film 1st teaser: रणवीर सिंह के बर्थडे पर मिला फैंस को तोहफा, ‘धुरंधर’ का फर्स्ट लुक रिलीज…
  • एंटरटेनमेंट

Dhurandhar film 1st teaser: रणवीर सिंह के बर्थडे पर मिला फैंस को तोहफा, ‘धुरंधर’ का फर्स्ट लुक रिलीज…

Hema Gupta July 6, 2025

Dhurandhar film 1st teaser: बॉलीवुड के एनर्जी किंग रणवीर सिंह के जन्मदिन के मौके पर उनकी मोस्ट अवटेड फिल्म ‘धुरंधर’ का फर्स्ट लुक और टीजर रिलीज कर दिया गया है। इसमें रणवीर बिल्कुल अलग अंदज में नजर आ रहें हैं। इस बार एक्टर लंबे बाल, लंबी दाढ़ी बिल्कुल नए अवतार में फैंस के सामने आए हैं। टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर क्रेज और उत्साह और भी बढ़ गया है।

Read More: Ranveer Singh 40th Birthday: रणवीर सिंह का 40वां बर्थडे आज…

सीक्रेट मिशन की कहानी, धमाकेदार डायलॉग…

2 मिनट 40 सेकंड के टीजर की शुरुआत होती है आर. माधवन की आवाज से, जो फिल्म की कहानी में एक गंभीर और रहस्यमयी माहौल बनाते हैं। टीजर से संकेत मिलता है कि फिल्म एक सीक्रेट मिशन पर आधारित है और रणवीर एक सीक्रेट एजेंट की भूमिका निभा रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

टीजर में रणवीर का एक जबरदस्त डायलॉग  –

“घायल हूं, इसलिए घातक हूं।”

 शुरुआत में इस डायलॉग से होती है टीजर की शुरुआत..

“बहुत साल पहले किसी ने मुझसे कहा था, पड़ोस में रहते हैं, गुर्दे भर का जोर लगा लो, बिगाड़ लो जो बिगाड़ सकते हो… बिगाड़ने का वक्त आ गया है।”

दमदार स्टारकास्ट की झलक…

टीज़र में रणवीर सिंह के अलावा कई और बड़े कलाकारों की झलक भी दिखाई गई है, जिनमें शामिल हैं –

1. आर. माधवन – गंजे और गंभीर लुक में, जो काफी हद तक एनएसए अजीत डोभाल से मेल खाता है।

2. अक्षय खन्ना – गंभीर और रहस्यमयी लुक में, एक बार फिर स्क्रीन पर गहराई लाते हुए।

3. संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, और सारा अर्जुन भी फिल्म में महत्वपूर्ण किरदारों में नजर आएंगे।

जबरदस्त एक्शन, थ्रिल और म्यूजिक का मेल…

‘धुरंधर’ एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है जिसमें जबरदस्त मार-धाड़, तेज बैकग्राउंड म्यूजिक, और नेशनल सिक्योरिटी मिशन जैसे इंटेंस एलिमेंट्स शामिल हैं। फिल्म का म्यूजिक कंपोजिशन शाश्वत ने किया है, और जैस्मिन व हनुमानकाइंड ने इसमें अपनी आवाज दी है।

5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी ‘धुरंधर’…

फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं आदित्य धर, जिन्होंने इससे पहले सुपरहिट फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ बनाई थी। जियो स्टूडियो के बैनर तले बनी यह फिल्म 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Bargi Dam water release: बरगी बांध के 9 गेट खोले गए, जल स्तर नियंत्रण में रखने की तैयारी
Next: हरदोई जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने शीतला माता मंदिर का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.