Dhurandhar Film Re release: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ एक बार फिर बॉक्सऑफिस पर रिलीज की जा रही है। यह फिल्म वर्ल्ड वाइड रिलीज की जाएगी। जियो स्टूडियोज और B62 स्टूडियोज मिलकर इसे भारत सहित कई देशों में रिलीज करने की तैयारी है।
‘धुरंधर: द रिवेंज’ के पहले 12 मार्च को वापस फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्सऑफिस पर 12 मार्च यानि की आज रिलीज की जा रही है। यह भारत के 250 स्क्रीन्स पर दोबारा दिखाई जाएगी। वहीं 13 मार्च को इस फिल्म को विदेशों के 250 स्क्रीन्स में रिलीज किया जाएगा।
क्यो हो रही दोबारा रिलीज
धुरंधर फिल्म को बॉक्सऑफिस में दोबारा रिलीज करने का मकसद सिर्फ इतना है कि 19 मार्च को रिलीज होने वाली ‘धुरंधर: द रिवेंज’ आने से पहले फैंस पुरानी कहानी को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखे।

साथ ही यह एक स्ट्रैटेजी है, धुरंधर 2 की हाइप बनाने की और नए पार्ट के लिए एडवांस बुकिंग में उछाल लाने के लिए की जा रही है।
‘धुरंधर’ पार्ट 1 का बॉक्स ऑफिस पर खूब मचाया धमाल
फिल्म ‘धुरंधर’ (पार्ट 1) ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचते हुए वैश्विक स्तर पर ₹1,303 करोड़ का भारी-भरकम कलेक्शन किया है। भारत में ₹1,005.85 करोड़ के ग्रॉस और ₹836.95 करोड़ के नेट कलेक्शन के साथ इसने ‘सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी सिंगल-लैंग्वेज फिल्म’ का खिताब अपने नाम कर लिया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी फिल्म का जलवा रहा, जहाँ इसने ₹299.5 करोड़ बटोरे। विशेष रूप से अमेरिका और कनाडा में ₹193.06 करोड़ की कमाई कर ‘धुरंधर’ ने ‘बाहुबली 2’ के पुराने रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया है।

‘धुरंधर’ का भारत में कलेक्शन
पहला हफ्ता- 218.00 करोड़ रुपए
दूसरा हफ्ता- 261.50 करोड़ रुपए
तीसरा हफ्ता- 189.30 करोड़ रुपए
चौथा हफ्ता- 115.70 करोड़ रुपए
पांचवां हफ्ता- 35.80 करोड़ रुपए
32वां दिन (सोमवार)- 5.40 करोड़ रुपए
33वां दिन (मंगलवार)- 5.70 करोड़ रुपए
भारत में कुल नेट कलेक्शन- लगभग 831.40 करोड़ रुपए
‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को होगी रिलीज
‘धुरंधर 2’ 19 मार्च, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को 5 भाषाओं – हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा।। यह फिल्म गुड़ी पड़वा और उगादी के मौके पर और ईद से ठीक पहले रिलीज होगी।
Also Read- Dhurandhar 2 Trailer OUT: ‘धुरंधर 2’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, फैंस में बढ़ी एक्साइटमेंट…
