Dhurandhar 2 Trailer OUT: ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर 7 मार्च को सुबह 11.01 बजे रिलीज कर दिया गया है, एक फिर रणवीर सिंह हमजा और जसकिरत सिंह के अवतार पर नजर आएंगे। ट्रेलर में एकदम नया मसाला देखने को मिला।
‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह हमजा बनकर रहमान डकैत के गैंग में घुसकर उसका सफाया कर दिया था, वहीं अब दूसरे पार्ट में उसका ल्यारी पर शासन और जसकिरत सिंह की कहानी दिखाई जाएगी।
रणवीर के अलावा ये सितारें आएंगे नजर
धुरंधर 2 फिल्म को आदित्य धर ने लिखा साथ ही फिल्म को डायरेक्ट और प्रोड्यूज भी किया है। इनके साथ फिल्म के प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे और लोकेश धर भी हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर. माधवन भी दिखाई देंगे।हैं। फिल्म जियो स्टूडियोज ने प्रेजेंट की और B62 स्टूडियोज के बैनर तले बनाई गई है।


कैसा है ट्रेलर?
‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर की शुरुआत में एक शख्स, आर. माधवन से कहता है कि- ‘हिंदू बहुत ही डरपोक कौम है। पड़ोस में ही रहते हैं हम। गूदेभर का जोर लगा लो, और बिगाड़ लो जो बिगाड़ सकते हो।’ इसके बाद इसमें जसकिरत ने हमजा बनकर कैसे रहमान डकैत की हत्या की और ल्यारी में कैसे अपनी थाक जमाई इसके साथ अरशद पप्पी के गैंग का खात्मा किया। रहमान की हत्या के बाद लोग विरोध – प्रदर्शन करते नजर आएं। फिर यह निर्णय लेना होगा की रहमान डकैत की मौत के बाद कौन ल्यारी का नया बादशाह बनेगा? एक तरफ हमजा फिर मार-धाड़ करते नजर आएगा।

दूसरी ओर जसकिरत रंगी के बारें में दिखाया जाएगा। इसमें एसपी असलम के साथ मिलकर आईएसआई मेजर इकबाल (अर्जुन रामपाल) को परेशान करता है। शुरुआत से लेकर अंत तक टीजर में वायलेंस और एक्शन देखने को मिलता है।
‘धुरंधर’ पार्ट 1 का बॉक्स ऑफिस पर खूब मचाया धमाल
फिल्म ‘धुरंधर’ (पार्ट 1) ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचते हुए वैश्विक स्तर पर ₹1,303 करोड़ का भारी-भरकम कलेक्शन किया है। भारत में ₹1,005.85 करोड़ के ग्रॉस और ₹836.95 करोड़ के नेट कलेक्शन के साथ इसने ‘सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी सिंगल-लैंग्वेज फिल्म’ का खिताब अपने नाम कर लिया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी फिल्म का जलवा रहा, जहाँ इसने ₹299.5 करोड़ बटोरे। विशेष रूप से अमेरिका और कनाडा में ₹193.06 करोड़ की कमाई कर ‘धुरंधर’ ने ‘बाहुबली 2’ के पुराने रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया है।

‘धुरंधर’ का भारत में कलेक्शन
पहला हफ्ता- 218.00 करोड़ रुपए
दूसरा हफ्ता- 261.50 करोड़ रुपए
तीसरा हफ्ता- 189.30 करोड़ रुपए
चौथा हफ्ता- 115.70 करोड़ रुपए
पांचवां हफ्ता- 35.80 करोड़ रुपए
32वां दिन (सोमवार)- 5.40 करोड़ रुपए
33वां दिन (मंगलवार)- 5.70 करोड़ रुपए
भारत में कुल नेट कलेक्शन- लगभग 831.40 करोड़ रुपए
19 मार्च को फिल्म होगी रिलीज
‘धुरंधर 2’ 19 मार्च, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को 5 भाषाओं – हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा।। यह फिल्म गुड़ी पड़वा और उगादी के मौके पर और ईद से ठीक पहले रिलीज होगी।
