Aneet Padda Sister viral Statement: बॉलीवुड के फेमस एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की एक ओर पूरी दुनिया में वाह- वाही हो रही हैं, तो वहीं दूसरी ओर ‘सैयारा’ फिल्म से फेम एक्ट्रेस अनीत पड्डा की बहन रीत पड्डा ने ‘धुरंधर: द रिवेंज’ फिल्म को प्रोपेगेंडा बताया है। साथ ही, प्रियंका चोपड़ा की ऑस्कर सेरेमनी के दौरान युद्ध मुद्दे पर चुप्पी को लेकर भी उन पर तंज कसते हुए अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम की स्टोरी में एक नोट शेयर किया, जो कि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
बता दें कि, रीत ने द कश्मीर फाइल्स और द केरल स्टोरी फिल्म को लेकर भी सवाल उठाए हैं।
धुरंधर 2 को बताया प्रोपेगेंडा
रीत पड्डा ने फिल्म धुरंधर 2 को लेकर इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट शेयर किया जिसमें लिखा कि- “धुरंधर ने सरकार के समर्थन में कहानी बनाई है, जिसमें उन्होंने अपनी चीजों को जस्टिफाई करने के लिए राजनीतिक भाषणों का इस्तेमाल किया है। उदाहरण के तौर पर, उन्होंने ‘नोटबंदी’ (Demonetization) की मामूली गड़बड़ी को भी उचित ठहराया है। क्या आप इसे प्रोपेगेंडा कहेंगे? हां। क्या कोई इसे नकारेगा? कोई चांस नहीं है। लेकिन मैं मानती हूं कि आपके लिए प्रोपेगेंडा का मतलब कुछ अलग होगा।”

‘द केरल स्टोरी’ और ‘द कश्मीर फाइल’ को लेकर तीखा प्रहार
उन्होंने कहा कि- “इन फिल्मों में मनगढ़ंत आंकड़े पेश किए गए हैं। फिल्म में बताया गया कि 32 हजार महिलाओं ने इस्लाम धर्म अपनाया, जबकि असल जिंदगी में यह संख्या सौ के आसपास होगी। लेकिन प्रोपेगेंडा ऐसे ही काम करता है, राइट? सच का कुछ अंश निकालकर, उसमें कुछ बेतुके नंबर्स जोड़ देना और एक समुदाय के खिलाफ एक कहानी बना देना।”
ट्रोलर्स को रीत का जबाव
एक यूजर के ट्रोल करने पर रीत ने लिखा कि- “आप कश्मीरी पंडित हो, इसका मतलब यह नहीं है कि आपकी नॉलेज पूरी है। मैंने यह कभी नहीं कहा कि कोई प्रॉब्लम नहीं है, लेकिन इस तरह की फिल्में एक खास नैरेटिव सेट कर रही हैं। मैं किसी ऐसे व्यक्ति से रियलिटी जानना चाहूंगी जिसे असल में जानकारी हो, न कि वह इंटरनेट पर फेसले हो।”

प्रियंका चोपड़ा पर कसा तंज
रीत ने प्रियंका के ऑस्कर के दौरान इजरायल-फिलीस्तीन युद्ध पर चुप्पी साधने को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा कि- ‘प्रियंका चोपड़ा और उनका अंतर्राष्ट्रीय मंच। उन्हें एक अवैध युद्ध का विरोध करने का मौका मिला, और उनके बगल में एक व्यक्ति युद्ध के खिलाफ खड़ा था, और… वह ताली तक नहीं बजा सकीं। अगर मेरी बहन को ऐसा मौका मिले, और इंशाल्लाह, सच्चे पातशाह, जय श्री राम, मैं दुआ करता हूँ कि वो इस मौके का फायदा उठाए।’

कौन हैं रीत पड्डा ?
रीत पड्डा सैयरा फिल्म की फेम एक्ट्रेस अनीत पड्डा की बहन है, वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, लेकिन फिलहाल उन्होंने अपना अकाउंट प्राइवेट कर लिया है और इंस्टाग्राम से अपनी डीपी हटा भी हटा दी है।

बता दें कि, रीत पेरिस में मार्केटिंग विशेषज्ञ के रूप में काम करती हैं। उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, वह मानवाधिकार और नागरिक अधिकार कार्यकर्ता भी हैं।
