Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • कथा के दौरान भावुक हो गए बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री, बोले किडनी तक बेच दूंगा
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश

कथा के दौरान भावुक हो गए बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री, बोले किडनी तक बेच दूंगा

Narendra Singh January 11, 2026

Baba Bageshwar Dhirendra Shastri: बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र शास्त्री महाराष्ट्र के गोंदिया में राम कथा के दौरान धर्मांतरण और हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को लेकर भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि वे हिंदुओं को मजबूरी में धर्म बदलने से बचाने के लिए अपनी किडनी तक बेच देंगे.

Baba Bageshwar Dhirendra Shastri: बोले- किडनी बेच दूगा

कथा के दौरान भावुक हुए बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा. मैं भारत के हिंदुओं के लिए अपनी किडनी तक बेच दूंगा, लेकिन तुम्हें गरीबी या इलाज के लिए धर्म परिवर्तन नहीं करने दूंगा.मकसद साफ है वे केवल कथा करना नहीं, बल्कि मानवता की सेवा करना है.

Baba Bageshwar Dhirendra Shastri: धर्मांतरण पर की खुलकर बात

गोंदिया जिले के आमगांव में श्रीराम कथा के दूसरे दिन बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने धर्मांतरण, मंदिरों की सरकारी अधीनता और हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को लेकर खुलकर अपनी बात रखी. कथा के दौरान उन्होंने कई सामाजिक मुद्दों पर लोगों से अपील भी की.

Also Read-Fire At Saint Premanand Flat: संत प्रेमानंद महाराज के वृंदावन में स्थित फ्लैट में लगी आग!

मुझे सेवा वाला बाबा बनना है

बाबा बागेश्वर ने कहा कि उन्हें सेवा वाला बाबा बनना है. कथाओं से प्राप्त धन से भव्य मंदिर नहीं, बल्कि अत्याधुनिक अस्पताल बनाए जा रहे हैं. उन्होंने इसके पीछे कारण बताते हुए कहा कि गरीबों को मुफ्त इलाज का लालच देकर अक्सर उनका धर्म परिवर्तन कराया जाता है.

मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने की मांग

पं धीरेंद्र शास्त्री ने भारत सरकार से देश के मंदिरों को सरकारी अधीनता से मुक्त करने की मांग की. उन्होंने कहा कि देश में हजारों करोड़ रुपये के मंदिर हैं, लेकिन केवल मंदिरों के बड़े होने से धर्मांतरण नहीं रुक रहा. उन्होंने सुझाव दिया कि मंदिरों के चढ़ावे का उपयोग गरीब हिंदू बेटियों के घर बसाने, उनकी शादी कराने और समाज कल्याण के कार्यों में किया जाना चाहिए.

 

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: दिशोम गुरू शिबू सोरेन की जयंती.. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि
Next: केंद्र से उत्तराखंड की मांगे, पहाड़ों में रेलवे नेटवर्क, CM बोले – बजट के लिए तैयार

Related Stories

Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर किया नमन

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
  • CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.