Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Dhirendra Shastri Marriage Proposal: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को आए अजीबो-गरीब शादी के प्रपोजल,अपनी शादी के बारे में भी बताया
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश

Dhirendra Shastri Marriage Proposal: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को आए अजीबो-गरीब शादी के प्रपोजल,अपनी शादी के बारे में भी बताया

Aditya Mishra March 31, 2025

Dhirendra Shastri Marriage Proposal: खबर छतरपुर के बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री से जुड़ी हुई है… वे अक्सर अपनी धार्मिक छवि और पर्सनालिटी के लिए चर्चा में रहते हैं। उनकी चार्मिंग पर्सनालिटी के कारण वह लड़कियों के बीच भी काफी लोकप्रिय हैं।

हाल ही में पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने एक निजी न्यूज चैनल के समिट में अपनी शादी के बारे में बातचीत की। उन्होंने अपनी शादी की योजनाओं का खुलासा करते हुए बताया कि वह विवाह करना चाहते हैं, लेकिन इसके साथ ही कुछ चुनौतियों का भी सामना कर रहे हैं।

जीवनसाथी और अनोखे प्रपोजल के बारे में बागेश्वर महराज ने किया खुलासा

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि उन्हें कई तरह के प्रपोजल्स मिले हैं। उन्होंने एक अजीब घटना का जिक्र करते हुए कहा कि एक 40-42 साल की महिला ने उनसे कहा कि वह तलाक लेकर आई हैं और वे उन्हें स्वीकार कर लें। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि इस बात को सुनकर उनका सिर चकरा गया और उन्हें पुलिस बुलानी पड़ी, तब जाकर मामला शांत हुआ।

read more: प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुई बैठक,जानिए किन-किन विषयों पर हुई चर्चा

एक और घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि एक लड़की ने नस काट ली और कहा कि वह तीन साल से पूजा कर रही है और भगवान से बारात की उम्मीद करती है। वह लड़की बार-बार डेट की मांग कर रही थी, जिससे पंडित शास्त्री काफी डर गए थे।

जानिए कैसी पत्नी चाहिए पं. धीरेंद्र शास्त्री को

जब पंडित शास्त्री से पूछा गया कि शादी के लिए लड़की कैसी होनी चाहिए… तो उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने इस पर ज्यादा मंथन नहीं किया है। उन्हें एक ऐसी लड़की चाहिए जो उन्हें और उनके परिवार को समझ सके। उन्होंने यह भी कहा कि वे एक “अर्धांगिनी” चाहते हैं, न कि सिर्फ “वाइफ”, जो उनके जीवन का सही साथी बने। इस बात पर समिट में मौजूद लोग हंसी में लोट गए।

जानिए कब करेंगे पं. धीरेंद्र शास्त्री विवाह

Dhirendra Shastri Marriage Proposal: शादी के सवाल पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि वे शादी करेंगे, लेकिन इसके लिए गंभीरता से विचार कर रहे हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि साधु बनना बहुत कठिन है, जैसे खजूर के पेड़ पर चढ़ना।

वे अपने जीवन में संतुलन बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं और उनका मुख्य उद्देश्य 150 करोड़ लोगों के विश्वास को बनाए रखना है। इसके अलावा, उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में वह संन्यास लेकर शादी कर सकते हैं, लेकिन फिलहाल वह इसे लेकर बहुत संजीदा हैं।

और भी ऐसी खबरों के लिए पढ़ते रहिए nation mirror 

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: MP BJP Meeting: प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुई बैठक,जानिए किन-किन विषयों पर हुई चर्चा
Next: MI vs KKR IPL 2025: मुंबई का खुला खाता, कोलकाता को 8 विकेट से हराया

Related Stories

शिक्षकों की कमी
  • मध्य प्रदेश

MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा

Narendra Singh March 1, 2026
बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • मध्य प्रदेश

electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र

Narendra Singh March 1, 2026
IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.