dhirendra shastri on babri masjid: मथुरा को लेकर भी किया बड़ा ऐलान
dhirendra shastri on babri masjid: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने बयानों को लेकर एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं इस बार उन्होंने मथुरा की श्रीकृष्ण जन्मभूमि और बंगाल में कथित बाबरी मस्जिद के निर्माण को लेकर बेहद सख्त रुख अपनाया है. मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बाबा बागेश्वर ने नया नारा दिया कृष्ण लला आएंगे माखन मिश्री खाएंगे।
मथुरा में हनुमान चालीसा का पाठ जल्द
धीरेंद्र शास्त्री ने ऐलान किया कि वे बहुत जल्द मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के करीब हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे. हालांकि उन्होंने सुरक्षा कारणों या रणनीति के तहत इस कार्यक्रम की तारीख का खुलासा नहीं किया है । गौरतलब है कि पिछले महीने ही उन्होंने दिल्ली से मथुरा तक की भव्य पदयात्रा पूरी की थी जिसके बाद से ही उनके अगले कदम को लेकर अटकलें तेज थीं।
‘बाबरी बनी तो बाबा आएगा’
बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद के पुनर्निर्माण की चर्चाओं पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कड़ा ऐतराज जताया . उन्होंने इसे विदेशी आक्रांताओं की साजिश बताते हुए कहा अगर बाबरी मस्जिद को दोबारा खड़ा करने की कोशिश हुई . तो यह देश का दुर्भाग्य होगा ऐसे में भारत का हिंदू चुप नहीं बैठेगा और 1992 का इतिहास दोहराने से भी पीछे नहीं हटेगा।
उन्होंने उन लोगों पर भी तंज कसा जो राम मंदिर निर्माण के समय अस्पताल बनाने की सलाह दे रहे थे। शास्त्री ने कहा राम मंदिर के समय अस्पताल की बात करने वालों के मुंह में आज कैंसर हो गया है क्या? अगर बाबरी की बात हुई तो बाबा बंगाल भी जाएगा। कश्मीर से कन्याकुमारी तक हिंदुओं के खिलाफ बोलने वालों को अब मुंहतोड़ जवाब मिलेगा।
