Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Dharmendra Health Update: फिटनेस के लिए मशहूर धर्मेंद्र हुए बीमार, ICU में भर्ती!
  • एंटरटेनमेंट

Dharmendra Health Update: फिटनेस के लिए मशहूर धर्मेंद्र हुए बीमार, ICU में भर्ती!

Hema Gupta November 1, 2025

Dharmendra Health Update: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद की तबीयत शुक्रवार के अचानक बिगड़ गई। सांस लेने में दिक्कत होने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंड हॉस्पिटल में एडमिट हैं।

Read More: Aishwarya Rai Bachchan 52th Birthday: ऐश्वर्या राय बच्चन का जन्मदिन आज, जानिए उनसे जुड़ी कुछ खास बातें…

31 अक्टूबर की रात पत्रकार विक्की लालवानी ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि धर्मेंद्र को रात में सांस लेने में परेशानी हुई, जिसके बाद उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया।

ICU में रखे गए, हालत स्थिर बताई गई…

हॉस्पिटल के एक कर्मचारी ने बताया कि धर्मेंद्र को ICU में ऑब्जर्वेशन के लिए रखा गया है, ताकि उनकी निगरानी की जा सके।

उन्होंने कहा-

‘धर्मेंद्र जी को सांस लेने में परेशानी थी। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और वे आराम कर रहे हैं। उनके सभी पैरामीटर सामान्य हैं – हार्ट रेट 70, ब्लड प्रेशर 140/80 और यूरीन आउटपुट भी सामान्य है।’

हॉस्पिटल सूत्रों के मुताबिक, चिंता की कोई बात नहीं है। यह सिर्फ रुटीन हेल्थ चेकअप और हल्की कमजोरी के चलते किया गया कदम है।

परिवार ने दी हेल्थ अपडेट…

धर्मेंद्र के परिवार के करीबी सूत्रों ने बताया कि यह स्थिति किसी गंभीर बीमारी से जुड़ी नहीं है। परिवार ने फैंस से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। बताया गया कि डॉक्टरों ने उनकी उम्र को देखते हुए उन्हें कुछ समय के लिए ऑब्जर्वेशन में रहने की सलाह दी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam)

जल्द डिस्चार्ज की संभावना…

रिपोर्ट्स के मुताबिक, धर्मेंद्र को शनिवार या रविवार तक अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। उनकी तबीयत में लगातार सुधार हो रहा है और डॉक्टरों की टीम पूरी सतर्कता से निगरानी कर रही है।

8 दिसंबर को मनाएंगे 90वां जन्मदिन…

धर्मेंद्र 8 दिसंबर को 90 वर्ष के होने वाले हैं। करीब 6 दशकों से भी अधिक समय से वे बॉलीवुड के सबसे सम्मानित और फिट अभिनेताओं में से एक माने जाते हैं। अपने करियर में उन्होंने शोले, चुपके चुपके, धरम वीर, सीता और गीता, रॉकी और अपने जैसी सुपरहिट फिल्मों से लोगों का दिल जीता।

फिटनेस और फिल्मों से अब भी जुड़े हैं धर्मेंद्र…

बढ़ती उम्र के बावजूद धर्मेंद्र अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा सजग रहते हैं। हाल ही में उनकी आने वाली फिल्म ‘इक्कीस’ का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसमें उनका दमदार अंदाज़ फिर से देखने को मिला।
फैंस सोशल मीडिया पर उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि “ही-मैन” जल्द ही स्वस्थ होकर घर लौट आएंगे।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Ranjita Ranjan: 14 नवंबर को बनेगी बिहार में महागठबंधन की सरकार-कांग्रेस सांसद रंजीता रंजन,
Next: Benefits Of Pumpkin Seeds: इस सब्जी के बीज को खाने से सेहत रहेगी दुरुस्त!

Related Stories

Paresh Rawal on Malamaal Film
  • एंटरटेनमेंट

Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!

Hema Gupta March 1, 2026
Vijay Rashmika Marriage Celebration
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…

Hema Gupta March 1, 2026
Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
  • Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!
  • नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक
  • Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!
  • 75 साल के हुए CM नीतीश, पूरे बिहार में जश्न, चर्चा में आए बेटे निशांत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.