Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  •  धराली तबाही: 150 जिंदगियां मलबे के नीचे दबीं, रेस्क्यू जारी
  • Top Story
  • उत्तराखंड

 धराली तबाही: 150 जिंदगियां मलबे के नीचे दबीं, रेस्क्यू जारी

Shital Sharma August 7, 2025

 धराली में तबाही की वो रात जब वक़्त थम गया

Dharali Glacier Tragedy: 150 Feared Trapped, Army Rescue On 

5 अगस्त की रात। उत्तरकाशी के धराली गांव में लोग अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी जी रहे थे। किसी को नहीं पता था कि कुछ ही पलों में ये शांत सा गांव एक कब्रगाह बन जाएगा। ना बिजली कड़कती थी, ना बारिश तेज़ थी। लेकिन अचानक एक ऐसा धमाका हुआ, जिससे सब थर्रा उठे। यह बादल नहीं था जो फटा। यह हैगिंग ग्लेशियर था, जो 6,000 मीटर ऊंचे श्रीखंड पर्वत पर पिघल रहा था धीरे धीरे, चुपचाप… और फिर एक झटके में मलबे का समंदर धरती पर टूटा।

 धराली अब सिर्फ एक नाम नहीं, एक ज़ख्म है

गांव में सैकड़ों घर, दुकानों की कतारें, मंदिर की घंटियों की आवाजें… अब सब मलबे में दबी हैं। 20 फीट ऊंचा मलबा, और उसके नीचे 150 से ज्यादा इंसानों के होने की आशंका। जब सैलाब आया, गांव के ज़्यादातर बुज़ुर्ग 300 मीटर दूर एक मंदिर में पूजा कर रहे थे। वे बच गए। लेकिन जिनके कंधों पर घर का बोझ था युवा, कारोबारी, पर्यटक वो इस कहर की चपेट में आ गए।

Dharali Glacier Tragedy: 150 Feared Trapped, Army Rescue On 

धराली मलबे में दब गया, और उसके साथ दब गईं अनगिनत कहानियां।

जब सिस्टम फेल हुआ, तो सेना आगे आई

भटवारी से धराली तक 60 किलोमीटर का रास्ता… अब सिर्फ एक कठिन पहाड़ी चुनौती है। सड़कें 5 जगहों पर टूटीं, पुल बह गए। जेसीबी मशीनें 36 घंटे तक फंसी रहीं। सेना ने मोर्चा संभाला बिना मशीनों के, सिर्फ अपने हाथों और हिम्मत से। बड़े बड़े बोल्डरों को हटाकर वो अब भी उम्मीदें तलाश रहे हैं। हर पत्थर के नीचे एक चेहरा हो सकता है, हर आवाज़ एक आखिरी सांस। गंगोत्री हाईवे पर भी हालात ऐसे ही हैं। गंगनानी पुल बह गया है। सेना वहां वैली ब्रिज बना रही है ताकि मदद किसी तरह धराली तक पहुंच सके।

हवा से भी मदद आएगी- वायुसेना तैयार

अब ज़मीन पर रास्ता नहीं तो आसमान से मदद की उम्मीद है। एमआई 17 हेलिकॉप्टर, ALH MK 3, AN 32 और C 295 जैसे एयरक्राफ्ट देहरादून पहुंच चुके हैं।
गुरुवार से रेस्क्यू ऑपरेशन और तेज़ हो जाएगा। लेकिन सवाल ये है कितनी जानें बची होंगी अब तक?

ग्लोबल वॉर्मिंग की गूंगी चेतावनी 

मौसम विभाग के मुताबिक, उस दिन धराली में सिर्फ 2.7 सेमी बारिश हुई। यानी सामान्य। तो फिर इतना बड़ा सैलाब क्यों? वरिष्ठ भूगर्भ वैज्ञानिक प्रो. एसपी सती ने कहा यह कोई अचानक आई आपदा नहीं थी, ये वो जहर है जो हमने दशकों से प्रकृति को दिया है।

uttarkashi-cloudburst dharali-disaster cloudburst-news-2025 

हिमालयी क्षेत्रों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। हैगिंग ग्लेशियर जो हजारों सालों से जमे थे अब चुपचाप टूट रहे हैं। धराली एक चेतावनी है। हम सबके लिए।

 36 घंटे बाद भी जारी है तलाश मलबे के नीचे इंसानियत दब गई है

अब तक 5 शव निकाले जा चुके हैं। 2 की पहचान हुई है। 100 से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं। केरल के 28 और महाराष्ट्र के 51 पर्यटकों को सेना ने खोज निकाला है। परिवार, दोस्त, साथी हर कोई अब एक नाम का इंतज़ार कर रहा है। कोई कॉल उठे, कोई मैसेज मिले… बस एक उम्मीद बाकी है।  

Read More:- Korba में गजराज की चिहाड़: 46 हाथियों का झुंड हाईवे पार करता दिखा, 85 गांवों में बजा सायरन अलर्ट

Watch Now :-मराठी भाषा पर भिड़ीं महिलाएं! लोकल ट्रेन में हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: Shimla Cloudburst to UP Flood: आसमान फटा ज़मीन बह गई, हिमाचल से UP तक तबाही
Next: National Herald Case: सोनिया-राहुल पर आज कोर्ट में बड़ा फैसला!

Related Stories

india wethaer
  • Top Story
  • देश-विदेश

राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट

Shital Sharma March 1, 2026
दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं
  • Top Story
  • देश-विदेश

दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं

Shital Sharma March 1, 2026
iran
  • Top Story
  • देश-विदेश

मिडिल ईस्ट में भूचाल: खामेनेई की मौत का दावा, ईरान-इजराइल जंग ने बदला दुनिया का समीकरण

Shital Sharma March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट
  • दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं
  • मिडिल ईस्ट में भूचाल: खामेनेई की मौत का दावा, ईरान-इजराइल जंग ने बदला दुनिया का समीकरण
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.