Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Dhanush Aishwaryaa Reunite for Son: तलाक के बावजूद फिर साथ आए धनुष-ऐश्वर्या, फैंस ने की तारीफ…
  • एंटरटेनमेंट

Dhanush Aishwaryaa Reunite for Son: तलाक के बावजूद फिर साथ आए धनुष-ऐश्वर्या, फैंस ने की तारीफ…

Hema Gupta June 1, 2025

Dhanush Aishwaryaa Reunite for Son: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार धनुष और डायरेक्टर ऐश्वर्या रजनीकांत अपने निजी जीवन में अलग हो चुके हैं, लेकिन हाल ही में दोनों एक साथ खुश नजर आए। दरअसल वो दोनों अपने बेटे यत्र के स्कूल ग्रेजुएशन सेरेमनी में शामिल हुए और बेटे की सफलता को साथ में सेलिब्रेट किया, इससे यह साबित होता है, कि वो दोनों पति पत्नी के रुप में भले ही अलग हो चुके हो लेकिन एक अच्छे पैरेंट्स के रुप में हमेंशा साथ है।

Read More: Rinku Priya Engagement: 8 जून को होगी रिंकू-प्रिया की सगाई, जानिए इनकी दिलचस्प लवस्टोरी…

“Proud Parents” – धनुष ने शेयर की भावुक तस्वीर…

धनुष ने इंस्टाग्राम पर यत्र के ग्रेजुएशन डे की कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें एक फोटो में यत्र अपने माता-पिता को गले लगाता नजर आ रहा है। धनुष ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा –
“Proud parents #Yathra ❤️”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dhanush (@dhanushkraja)

इस खास मौके पर धनुष सफेद शर्ट और ब्लैक पैंट में थे, जबकि ऐश्वर्या ऑफ-व्हाइट ट्रेडिशनल ड्रेस में नजर आईं। तस्वीरों में दोनों के चेहरे पर बेटे की उपलब्धि की खुशी साफ झलक रही थी।

इससे पहले भी बेटे के स्पोर्ट्स डे में साथ दिखे थे दोनों…

यह पहली बार नहीं है जब धनुष और ऐश्वर्या अपने बेटों के लिए एक मंच पर नजर आए हों। इससे पहले भी दोनों यत्र और लिंगा के स्पोर्ट्स डे जैसे कार्यक्रमों में साथ देखे जा चुके हैं।
फैंस ने सोशल मीडिया पर उनकी समझदारी और को-पैरेंटिंग की सराहना की और कई यूजर्स ने इसे “सच्चे माता-पिता का उदाहरण” बताया।

फैंस ने धनुष को बताया रोल मॉडल दिए खूबसूरत रिएक्शन…

दोनों को साथ खुश देख लोगों ने बधाई तो दी ही साथ ही दोनों की तारीफ की। फैंस ने अलग – अलग दिए रिएक्शन एक ने लिखा कि- “धनुष अन्ना हमेशा कई लोगों के लिए रोल मॉडल हैं।” .एक ने लिखा कि – “आप दोनों को साथ देखकर खुशी हुई “एक ने लिखा कि- ‘This is maturity! Not only has he uploaded this picture but he has captioned it saying proud parents and not just proud father! Congratulations Yatra! I always knew that Dhanush and Aishwarya never had any bad blood anf they just grew apart. They are still on good terms co parenting but just not there as a couple which is completely fine. ❤️❤️।’

जब थिएटर में मिले दो सितारे…

धनुष ने 2002 में तमिल फिल्म थुल्लुवाधो इलमई से डेब्यू किया था। इसके बाद उनकी दूसरी फिल्म काढल कोंडे (2003) का प्रीमियर था, जिसमें वो अपनी फैमिली के साथ पहुंचे थे। उसी कार्यक्रम में साउथ सुपरस्टार रजनीकांत अपनी दोनों बेटियों – ऐश्वर्या और सौंदर्या के साथ पहुंचे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aishwaryaa Rajinikanth (@aishwaryarajini)

थिएटर मालिक ने धनुष की मुलाकात ऐश्वर्या से कराई। ऐश्वर्या ने धनुष को उनकी एक्टिंग के लिए बधाई दी और एक बुके के साथ शुभकामना संदेश भी भेजा। यही छोटा सा इशारा धनुष को खास लगा।

मीडिया में आई सुर्खियां और रिश्ते की शुरुआत…

हालांकि ऐश्वर्या ने बाद में एक इंटरव्यू में कहा कि बुके भेजना सिर्फ एक “शिष्टाचार” था, लेकिन मीडिया ने इसे अफेयर का रूप दे दिया। जब ये बातें दोनों परिवारों तक पहुंचीं, तब परिवार ने धनुष से सवाल किया।

धनुष ने स्वीकार किया कि उन्हें ऐश्वर्या के लिए फीलिंग्स हैं। ऐश्वर्या को भी धनुष अच्छे लगने लगे थे। इसके बाद दोनों परिवारों की सहमति से रिश्ता तय हो गया।

2004 में हुई थी दोनों ने की शादी….

मिड 2003 से डेट करने के बाद धनुष और ऐश्वर्या ने 18 नवंबर 2004 को तमिल रीति-रिवाजों के अनुसार शादी कर ली। यह शादी एक पारिवारिक समारोह में हुई, जिसमें दोनों परिवार और कई फिल्मी हस्तियां शामिल रहीं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aishwaryaa Rajinikanth (@aishwaryarajini)

2006 में उनका पहला बेटा यात्रा हुआ, फिर 2010 में दूसरे बेटे लिंगा का जन्म हुआ।

2022 में लिया अलग होने का फैसला…

18 साल के वैवाहिक जीवन के बाद, जनवरी 2022 में दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए अलग होने की घोषणा की थी। अप्रैल 2024 में तलाक की अर्जी दी गई और नवंबर 2024 में कोर्ट ने उन्हें कानूनी रूप से अलग हो गए।

धनुष ने उस समय एक भावुक पोस्ट में लिखा – “18 साल की साथ-साथ की यात्रा कभी दोस्तों की तरह, कभी पति-पत्नी के रूप में, और कभी माता-पिता व एक-दूसरे के शुभचिंतक बनकर। ये सफर रहा सीखने, समझने, समझौता करने और बदलते रहने का। आज हम उस मोड़ पर खड़े हैं जहां हमारे रास्ते अलग हो रहे हैं।”

आगे लिखा कि…

“मैं और ऐश्वर्या अब एक कपल के रूप में अलग होने का फैसला कर चुके हैं, ताकि हम खुद को एक व्यक्ति के तौर पर बेहतर तरीके से समझ सकें। कृपया हमारे इस फैसले का सम्मान करें और हमें इस दौर से गुजरने के लिए जरूरी निजता दें।”

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: तेजप्रताप का 6 दिन बाद इमोशनल पोस्ट: बोले- मां-पापा का आदेश भगवान से बड़ा
Next: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने राजस्थान सहित 8 राज्यों में बड़ी छापेमारी

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.