Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • Dhamtari news: धमतरी के मंदिर में युवक ने मां को आंखें चढ़ाने की ठानी, मचा हड़कंप!
  • छत्तीसगढ़

Dhamtari news: धमतरी के मंदिर में युवक ने मां को आंखें चढ़ाने की ठानी, मचा हड़कंप!

divya mistry October 20, 2025

Dhamtari news: धमतरी के प्रसिद्ध मां विंध्यवासिनी मंदिर में रविवार सुबह एक युवक ने ऐसा कदम उठाया जिसने सभी को हैरान कर दिया। जानकारी के अनुसार, युवक मंदिर में अपनी आंखें माता को अर्पित करने के इरादे से चाकू लेकर पहुंचा। वह मंदिर परिसर में घुसते ही हंगामा मचाने लगा, जिससे वहां मौजूद श्रद्धालु भयभीत हो गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

Dhamtari news
Dhamtari news

Dhamtari news: आशंका से श्रद्धालु और पुजारी दोनों सहमें

मौके पर मौजूद भक्तों ने तुरंत पुजारियों को स्थिति की जानकारी दी। पुजारियों ने जैसे-तैसे युवक से रॉड छीनी, जिसके बाद उसने जेब से धारदार चाकू निकाल लिया और खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक लगभग आधे घंटे तक चाकू लिए मंदिर परिसर में बैठा रहा। इस दौरान किसी अनहोनी की आशंका से श्रद्धालु और पुजारी दोनों सहमें रहे।

पुलिस और पुजारी दोनों हैरान रह गए

Dhamtari news: सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को काबू में लेकर थाने ले गई। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह अपनी आंख निकालकर मां विंध्यवासिनी को अर्पित करना चाहता था। इस बयान से पुलिस और पुजारी दोनों हैरान रह गए।

Dhamtari news: पुजारियों ने तब भी उसके व्यवहार पर संदेह जताया

मां विंध्यवासिनी मंदिर पुजारी संघ के अध्यक्ष अश्वनी नारायण दुबे ने बताया कि यह युवक काफी समय से मंदिर में आता-जाता रहा है। वह अक्सर मंदिर के एक कोने में चुपचाप बैठा रहता था और उसके स्वभाव में असामान्यता देखी जाती थी। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले भी इस युवक ने आरती के दौरान बजाए जाने वाले वाद्य यंत्र को तोड़ दिया था और मंदिर के गर्भगृह में जबरदस्ती घुसने की कोशिश की थी। पुजारियों ने तब भी उसके व्यवहार पर संदेह जताया था।

लोगों में घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही

दुबे ने बताया कि रविवार को करीब 11 बजे जब युवक रॉड लेकर अंदर घुसने की कोशिश कर रहा था, तब उसे रोकना पड़ा। जब रॉड छीनी गई, तो उसने चाकू निकाल लिया और हंगामा करने लगा। पुजारियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिससे स्थिति संभाली जा सकी।
फिलहाल युवक पुलिस हिरासत में है और उससे पूछताछ जारी है। पुजारी संघ ने प्रशासन से युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। मंदिर परिसर में हुई इस घटना के बाद श्रद्धालुओं और पुजारियों के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है, और लोगों में घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: IND vs ENG Women WC 2025: वर्ल्ड कप 2025 में भारत की लगातार तीसरी हार, इंग्लैंड ने रोकी जीत की राह…
Next: Mahamaya Temple Miracles: जहां मां महामाया और मां सरस्वती की होती है एक साथ पूजा…

Related Stories

अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात
  • छत्तीसगढ़

गौरीशंकर अग्रवाल को उम्मीदवार बनाने की मांग,अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

divya mistry March 2, 2026
ट्रैफिक जाम से राहत देने पुलिस का नया प्लान
  • छत्तीसगढ़

ट्रैफिक जाम से राहत देने पुलिस का नया प्लान,अब नहीं होगी लोगों को परेशानी

divya mistry March 2, 2026
Holi special police: पुलिस की रहेगी निगरानी,चप्पे-चप्पे पर रहेंगे जवान तैनात
  • छत्तीसगढ़

होली पर पुलिस की रहेगी विशेष निगरानी,चप्पे-चप्पे पर रहेंगे जवान तैनात

divya mistry March 2, 2026
  • पहली कृषि कैबिनेट में कृषि विकास और सिंचाई योजनाओं के लिए 27 हजार 500 करोड़ रूपये की स्वीकृति
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव का एक और अधिकारी-कर्मचारी हितैषी निर्णय
  • मुख्यमंत्री निवास में हुआ होलिका का दहन
  • शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • इंदौर में सीवर टैंक में दम घुटने से 2 निगमकर्मियों की मौत, अन्दर भरी थी ज़हरीली गैस
  • CM डॉ. मोहन ने शासकीय कर्मचारियों को दिया तोहफा, 58% हुआ महंगाई भत्ता
  • पालघर में जहरीली गैस लीक, 2600 लोगों को किया शिफ्ट
  • झारखण्ड का देवघर रंगा आस्था के रंग में, 3 दिन मनाई जाएगी होली
  • CM भजनलाल ने आम जनता के साथ मनाई होली, बोले – कार्यकर्ता मेरी ताकत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.