Dhamtari Accident Death News: छत्तीसगढ़ के धमतरी से एक अजीबो – गरीब मामला सामने आ रहा है, जहां पुलिस ने एक युवक के शव को 3 दिन बाद कब्र खुदवाकर बाहर निकलवाया। यह मामला मगरलोड थाना क्षेत्र का है।
दरअसल, एक युवक का कुछ दिन पहले सड़क हादसे का शिकार हो गया। उसे प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। फिर 2 फरवरी को परिजन युवक को घर ले आएं, जहां उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को बिना जानकारी दिया युवक का 3 फरवरी के दिन अंतिम संस्कार कर दफना दिया।
3 दिन बाद लाश को कब्र से निकलवाया बाहर
पुलिस को जब इस घटना की सूचना मिली तो वो 6 फरवरी के दिन मृतक के घर पहुंचे। और फिर युवक की कब्र खोदकर शव को बाहर निकाला गया और उस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

थाना प्रभारी का इस पर बयान
सूत्रों के अनुसार, इस घटना पर थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत शुक्ला ने बताया कि-‘युवक की सड़क हादसे की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई थी। हालांकि, मौत के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना और पोस्टमॉर्टम कराए बगैर शव को दफना दिया था। इस कारण नियमानुसार आगे की कार्रवाई के लिए कब्र खोदकर शव को बाहर निकाला गया।’
Also Read- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया बस्तर पंडुम का शुभारंभ, आदिवासी संस्कृति के रंग में रंगा जगदलपुर
