Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Dhadak 2 Trailer Release: इश्क और जात-पात के टकराव की कहानी, सिद्धांत-तृप्ति की जोड़ी ने मचाई धूम!
  • एंटरटेनमेंट

Dhadak 2 Trailer Release: इश्क और जात-पात के टकराव की कहानी, सिद्धांत-तृप्ति की जोड़ी ने मचाई धूम!

Hema Gupta July 12, 2025

Dhadak 2 Trailer Release: सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की अपकमिंग फिल्म ‘धड़क 2’ का ट्रेलर रिलीज शुक्रवार 11 जुलाई को रिलीज हो चुका है, यह फिल्म 2018 की तमिल क्रिटिकली अक्लेम्ड फिल्म ‘परियेरुम पेरुमल’ का हिंदी रीमेक बताई जा रही है। फिल्म की कहानी जात-पात और प्रेम के बीच सामाजिक संघर्ष की है, जो भारतीय समाज में अब भी एक सेंसटिव मुद्दा है।

Read More: ‘Aap Jaisa Koi’ Film Review: ‘आप जैसा कोई’ OTT पर छाई, समाज की रूढ़िवादी सोच को दिखाया आईना!

‘परियेरुम पेरुमल’ एक लॉ स्टूडेंट और ऊंची जाति की लड़की के प्रेम के इर्द-गिर्द घूमती है। इसी थीम पर आधारित ‘धड़क 2’ में भी सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी अपने प्रेम को समाज के विरुद्ध लड़ते हुए दिखाई देंगे।

 

कैसा है ‘धड़क 2’ का ट्रेलर?

धर्मा प्रोडक्शन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धड़क 2’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ, जिसमें सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की जोड़ी पहली बार स्क्रीन पर साथ नजर आ रही है। ट्रेलर की शुरुआत एक जोशीले डायलॉग से होती है— “अगर मरना या लड़ना हो, तो हमेशा लड़ने का ऑप्शन चुनना चाहिए।” यह लाइन फिल्म की थीम और टोन को बखूबी सेट करती है।

ट्रेलर में दर्शाया गया है कि कैसे कॉलेज में शुरू हुआ मासूम सा प्यार, जात-पात जैसे सामाजिक बंधनों से टकराता है। सिद्धांत और तृप्ति के किरदार — नीलेश और विधि — एक-दूसरे से बेइंतहा प्यार करते हैं, लेकिन समाज और परिवार उनकी राह में सबसे बड़ी दीवार बनकर खड़े हो जाते हैं।

प्यार, जुनून और विद्रोह – ट्रेलर में सब कुछ दिखा

‘धड़क 2’ का ट्रेलर रोमांस के साथ-साथ दर्द और विद्रोह की भी झलक देता है। सिद्धांत और तृप्ति ने अपने किरदारों में पूरी जान फूंक दी है। ट्रेलर में कई ऐसे सीन हैं जो दर्शकों का दिल दहला देंगे। एक सीन में सिद्धांत के चेहरे पर कालिख पुती होती है, तो एक जगह एक लड़का तृप्ति को बालों से घसीटता है, और एक दृश्य में सिद्धांत क्रोध में किसी को कुर्सी से पीटते हैं।

इन सीन्स में दोनों कलाकारों के एक्सप्रेशन इतने रियल और गहरे हैं कि देखने वाले दंग रह जाते हैं। ट्रेलर यह संकेत देता है कि फिल्म सिर्फ प्रेम कहानी नहीं, बल्कि सामाजिक विद्रोह की गूंज भी है।

धड़क 2 में पहली बार साथ नजर आएंगे सिद्धांत और तृप्ति

यह पहली बार है जब सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी किसी फिल्म में साथ दिखेंगे। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को ट्रेलर में काफी सराहना मिल रही है। इंटेंस रोमांस के साथ-साथ उनके एक्सप्रेशंस और संवाद डिलीवरी भी प्रभावशाली हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Siddhant Chaturvedi (@siddhantchaturvedi)

धड़क 2: सैराट और अब परियेरुम पेरुमल का रीमेक

आपको बता दें कि ‘धड़क’ (2018) itself was a remake of Marathi blockbuster ‘सैराट’। और अब ‘धड़क 2’ परियेरुम पेरुमल के आधार पर बनी है, जो यह बताती है कि धर्मा प्रोडक्शंस सामाजिक रूप से प्रासंगिक रीमेक को मुख्यधारा में लाने का प्रयास कर रहा है।

रिलीज डेट और प्रोडक्शन डिटेल्स…

निर्देशक: शाजिया इकबाल

प्रोड्यूसर: करण जौहर (धर्मा प्रोडक्शंस)

रिलीज डेट: 1 अगस्त 2025

डिस्ट्रीब्यूशन: एक्सेल एंटरटेनमेंट और एए फिल्म्स

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Siddhant Chaturvedi (@siddhantchaturvedi)

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या की वजह बनी इंस्टाग्राम रील
Next: Development Projects India 2025: विकास योजनाओं की गति में न हो रुकावट… मुख्य सचिव ने दिए भूमि उपलब्धता और जियो टैगिंग पर सख्त निर्देश

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.