Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • झारखंड
  • झारखंड : DGP अनुराग गुप्ता के कार्यकाल पर सस्पेंस बरकरार
  • झारखंड

झारखंड : DGP अनुराग गुप्ता के कार्यकाल पर सस्पेंस बरकरार

Gourav Jha May 6, 2025

dgp anurag gupta controversy 2025 : राज्यपाल से मिले नेता बाबूलाल मरांड

dgp anurag gupta controversy 2025 : रांची: डीजीपी को लेकर केन्द्र और राज्य सरकार के बीच जारी टकराव थमने का नाम नहीं ले रहा है. केन्द्र सरकार द्वारा डीजीपी अनुराग गुप्ता के कार्यकाल बढ़ाए जाने की अनुशंसा ठुकराए जाने के बाद इस पर सियासत तेज हो गई है. झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोमवार 6 मई को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की.

राजभवन में राज्यपाल को ज्ञापन देकर बाबूलाल मरांडी ने राजकीय वर्तमान गिरती हुई कानून व्यवस्था के साथ-साथ पुलिस महानिदेशक के पद को लेकर राज्य सरकार के रवैया से भी अवगत कराया. उन्होंने राज्यपाल से इस मामले में राज्य सरकार को समुचित निर्देश देने का आग्रह किया है.

इससे पहले बाबूलाल मरांडी ने मीडियाकर्मियों के समक्ष डीजीपी के पद पर रह रहे अनुराग गुप्ता पर सवाल खड़े करते हुए कहा था कि 30 अप्रैल को अनुराग गुप्ता का कार्यकाल खत्म हो चुका है और उनके कार्यकाल को बढ़ाने के प्रस्ताव को केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने नामंजूर कर दिया है. ऐसी स्थिति में नियम के विरुद्ध वह मीटिंग कर रहे हैं और फैसला ले रहे हैं.

डीजीपी को लेकर आखिर क्या है विवाद?

डीजीपी अनुराग गुप्ता को लेकर केन्द्र और हेमंत सरकार के बीच में टकराव जारी है. दरअसल डीजीपी अनुराग गुप्ता का कार्यकाल 30 अप्रैल को समाप्त हो गया है लेकिन राज्य सरकार के नए नियमावली के तहत कार्यकाल बढ़ाने की अनुशंसा केंद्र से की गई. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार के अनुशंसा को ठुकराते हुए अनुराग गुप्ता का अंतिम कार्य दिवस 30 अप्रैल तक ही माना है.

केंद्रीय गृह मंत्रालय के इस फैसले का पुनर्विचार करने के लिए राज्य सरकार ने एक बार फिर केंद्र को पत्र लिखा. जानकारी के मुताबिक केंद्र द्वारा राज्य सरकार के पुनर्विचार पत्र को भी ठुकरा दिया है. इन सब के बीच डीजीपी अनुराग गुप्ता को लेकर झारखंड हाई कोर्ट में पहले से ही एक मामला चल रहा है जिसकी सुनवाई जल्द ही होने वाली है.

ऐसे में डीजीपी अनुराग गुप्ता को लेकर सस्पेंस बरकरार है और बीजेपी सरकार पर नये डीजीपी की नियुक्ति की मांग को लेकर दबाव बनाने में जुटी है.

Raed More:-Weather Warning India : राजस्थान में ट्रेन से कंटेनर गिरे, 27 राज्यों में अलर्ट

Watch Now:- ग्वालियर बोनट पर बैठी दुल्हन, रूफ पर तलवारबाजी

Click this:- Download Our News App For Latest Update  and “Follow” whatsapp channel

About the Author

Gourav Jha

Author

Gourav Jha

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: नीतीश कुमार की अचानक बैठक: जेडी(यू) में बड़ा बदलाव होने वाला है
Next: Mirzapur 10th Result: मिर्जापुर की टॉप 10 हाईस्कूल छात्रा श्रेया सिंह पटेल सम्मानित, मिले 96%

Related Stories

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी शुभकामनाएं
  • झारखंड

झारखंड विधानसभा में मनाई गई होली,मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी शुभकामनाएं

divya mistry February 28, 2026
MS Dhoni Ranchi Plot Controversy
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • झारखंड

MS Dhoni Ranchi Plot Controversy: M.S.Dhoni पर लगे गंभीर आरोप, झारखंड हाउसिंग बोर्ड ने भेजा नोटिस!

Hema Gupta February 28, 2026
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
  • झारखंड

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले की सुनवाई पर रोक

divya mistry February 27, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.