Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • मध्य प्रदेश
  • सरकारी स्कूल में टीचर की बाहों में महिला: Video Viral, भड़के ग्रामीण
  • मध्य प्रदेश

सरकारी स्कूल में टीचर की बाहों में महिला: Video Viral, भड़के ग्रामीण

himani Shrotiya October 5, 2025

Teacher Caught in Obscene Act in Dewas: मध्यप्रदेश के देवास जिले के उदयनगर संकुल के एक सरकारी स्कूल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक शिक्षक का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह क्लासरूम के अंदर एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में नजर आ रहा है। यह मामला ग्राम पंचायत बिसाली के अंतर्गत आने वाले शासकीय प्राथमिक विद्यालय, झिरी मोहल्ला का है।

वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया है। वहीं शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं।

टीचर की बाहों में महिला
टीचर की बाहों में महिला

छात्रों ने चुपके से बनाया वीडियो

घटना के समय स्कूल में कक्षाएं चल रही थीं। उसी दौरान कुछ छात्रों ने अपने मोबाइल फोन से चुपके से वीडियो बना लिया। इस वीडियो में शिक्षक विक्रम कदम को एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में कक्षा के भीतर देखा जा सकता है।

वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, स्कूल स्टाफ और शिक्षा विभाग में हलचल मच गई। बच्चों के अभिभावकों ने भी नाराजगी जताते हुए स्कूल प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की।

विक्रम कदम, शिक्षक
विक्रम कदम, शिक्षक

शिकायतों और समझाइश का नहीं हुआ असर

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि विक्रम कदम की गतिविधियों को लेकर पहले भी कई बार शिकायतें की जा चुकी थीं। स्कूल में अनुशासनहीनता और बच्चों की पढ़ाई में लापरवाही को लेकर भी ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग को अवगत कराया था।

ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व में दी गई समझाइश और शिकायतों का कोई असर नहीं हुआ। शिक्षक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और अब स्थिति इतनी बिगड़ गई कि बच्चों के सामने ही ऐसी घटनाएं घटित होने लगी हैं।

Teacher Caught in Obscene Act in Dewas: जांच के बाद होगी कार्रवाई

इस पूरे मामले पर उदयनगर संकुल के बीईओ (ब्लॉक शिक्षा अधिकारी) ने मीडिया को बताया कि वीडियो की प्राथमिक जांच शुरू कर दी गई है।

अगर जांच में शिक्षक दोषी पाया जाता है, तो उसे तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया जाएगा। बच्चों की पढ़ाई और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि शिक्षक के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में कोई अन्य शिक्षक इस तरह की हरकत करने की हिम्मत न करे।

आरोपी शिक्षक ने लगाए फंसाने के आरोप

वहीं, आरोपी शिक्षक विक्रम कदम ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को नकारते हुए कहा है कि यह वीडियो फर्जी है और उसे बदनाम करने की साजिश के तहत बनाया गया है।

शिक्षक ने स्थानीय थाने में एक आवेदन भी दिया है, जिसमें उसने मांग की है कि वायरल वीडियो की जांच साइबर सेल से कराई जाए और उसे न्याय दिलाया जाए।

मैं एक जिम्मेदार शिक्षक हूं। कुछ लोग निजी रंजिश के कारण मुझे फंसा रहे हैं। वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर मेरी छवि को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, – विक्रम कदम

ग्रामीणों ने की तत्काल सस्पेंशन की मांग

Teacher Caught in Obscene Act in Dewas: ग्रामीणों और स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों ने शिक्षा विभाग और प्रशासन से मांग की है कि शिक्षक विक्रम कदम को तत्काल सस्पेंड किया जाए। साथ ही उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं समाज में शिक्षा के प्रति लोगों की आस्था को कमजोर करती हैं और बच्चों के मानसिक विकास पर भी विपरीत असर डालती हैं।

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous:  कैंची धाम बन रहा युवाओं की पहली पसंदः सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा
Next: aaj ka rashifal in hindi: 06 October 2025, मेष से मीन तक जानें अपना दिन | “Daily horoscope”

Related Stories

CM डॉ मोहन यादव ने खोला सौगातों का पिटारा
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ मोहन यादव ने खोला सौगातों का पिटारा

divya mistry March 2, 2026
Morena TI Birthday
  • मध्य प्रदेश

मुरैना में TI के चोर के साथ मनाया जन्मदिन, थाने में आरोपी के कंधे पर बैठकर नाचे

himani Shrotiya March 2, 2026
ujjain mahakal aarti ticket controversy: श्रद्धालुओं में नाराज़गी
  • मध्य प्रदेश

महाकाल में अब हर आरती का दाम तय, श्रद्धालुओं में नाराज़गी

Narendra Singh March 2, 2026
  • कृषकों का हित और कल्याण शासन की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • लोक संस्कृति के सम्मान के प्रकटीकरण के लिए भगोरिया पर्व पर बड़वानी में कृषि कैबिनेट: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को होलिका दहन की दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने निमाड़-मालवा के लोक देवता भीलट देव से सभी की समृद्धि के लिए की कामना
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • CM डॉ मोहन यादव ने खोला सौगातों का पिटारा
  • गोपालगंज में भरभराकर गिरा पुल, 2 करोड़ 89 लाख रुपए की लागत से हो रहा था तैयार
  • Holi Celebration Ideas: इस तरह से मनाएं होली, रुठे दोस्त भी आने को हो जाएंगे मजबूर!
  • उत्तरकाशी में राख की होली, विश्वनाथ मंदिर में महादेव के रंग में रंगे भक्त
  • Family Murder News Up: बेटे ने की मां- बाप सहित 4 लोगों की हत्या! भतीजा बना गवाह…
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.