DEWAS POLICE: देवास पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने कन्नौद कस्बे का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस बल के साथ नगर के मुख्य इलाकों में पैदल भ्रमण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

पुलिस अधीक्षक ने छात्राओं से किया संवाद

DEWAS POLICE: SP पुनीत गेहलोद ने कन्नौद बस स्टैंड पर बड़ी संख्या में मौजूद स्कूली छात्राओं से बातचीत की। उन्होंने उनकी बस यात्रा के दौरान आने वाली समस्याओं की जानकारी ली और छात्राओं को पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित किया।
ऑपरेशन त्रिनेत्रम की समीक्षा
DEWAS POLICE:निरीक्षण के दौरान एसपी गेहलोद ने “ऑपरेशन त्रिनेत्रम” के तहत जनसहयोग से लगाए गए CCTV कैमरों की स्थिति का अवलोकन किया। यह अभियान देवास जिले की सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए चलाया जा रहा है।
ट्रैफिक सुधार के लिए SP ने दिए निर्देश

DEWAS POLICE: एसपी ने कन्नौद नगर की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस SDOP केतन अड़लक और अन्य पुलिसकर्मी भी उपस्थित रहे। एसपी ने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुनने और समाधान के लिए आश्वासन दिया।
