Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • मध्य प्रदेश
  • Dewas Police: ऑपरेशन त्रिनेत्रम माफियाओं पर नहीं, सिर्फ आम जनता पर लागू?
  • मध्य प्रदेश

Dewas Police: ऑपरेशन त्रिनेत्रम माफियाओं पर नहीं, सिर्फ आम जनता पर लागू?

divya mistry June 8, 2025

Dewas Police: देवास जिले के कन्नौद नगर में पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। हाईटेक निगरानी व्यवस्था, जिसमें पूरे नगर में ऑपरेशन त्रिनेत्रम के तहत सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, माफियाओं के सामने पूरी तरह बेअसर साबित हो रही है। आश्चर्य की बात यह है कि कन्नौद थाने के ठीक सामने से दिनदहाड़े ओवरलोड और अवैध रूप से रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉलियां गुजरती हैं, और पुलिस व RTO मौन रहते हैं।

Dewas Police
Dewas Police

Dewas Police: परिवहन विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा

यह स्थिति बताती है कि तकनीक का इस्तेमाल केवल आम नागरिकों की निगरानी के लिए हो रहा है, जबकि रेत माफिया बेखौफ होकर खुलेआम अवैध गतिविधियां अंजाम दे रहे हैं। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की भारी ओवरलोडिंग, न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि यह सड़क हादसों को भी निमंत्रण देती है। बावजूद इसके, न तो पुलिस सख्ती दिखा रही है और न ही परिवहन विभाग कोई कार्रवाई कर रहा है।

Dewas Police: प्रशासन की मंशा पर सवाल खड़े हो रहे

जनता का विश्वास डगमगा रहा है क्योंकि जब आम चोरी या अपराध होता है, तब तो पुलिस तत्परता से सीसीटीवी फुटेज देखकर आरोपियों को पकड़ लेती है। लेकिन जब अवैध रेत खनन और परिवहन की बात आती है, तो वही सिस्टम निष्क्रिय नजर आता है। इससे प्रशासन की मंशा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Dewas Police: मिलीभगत या लापरवाही जरूर

इस बीच एक और बड़ा सवाल यह है कि जब एक पत्रकार प्रशासन की बैठक का वीडियो बनाता है, तो उस पर दबाव बनाने की कोशिश की जाती है। यह लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को कमजोर करने जैसा है। आखिरकार, अगर कैमरे माफियाओं को नहीं रोक पा रहे हैं और प्रशासन आंख मूंदे बैठा है, तो यह साफ संकेत है कि कहीं न कहीं मिलीभगत या लापरवाही जरूर है।

Dewas Police: अब प्रशासन से सवाल कर रही है जनता

कन्नौद की जनता अब प्रशासन से सवाल कर रही है — “कैमरे किसके लिए लगाए गए हैं? सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन निभाएगा? और कब जागेगा प्रशासन?”

नगर की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके

जनता की स्पष्ट मांग है कि ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की तत्काल जांच की जाए, उन्हें जब्त किया जाए, और रेत माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि कानून का भय बना रहे और नगर की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: 🔥 Breaking : कोलंबिया के राष्ट्रपति पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर
Next: नासिर ढिल्लों का बड़ा खुलासा : ज्योति और जसबीर बेकसूर

Related Stories

इंदौर में सीवर टैंक में दम घुटने से 2 निगमकर्मियों की मौत
  • इंदौर
  • मध्य प्रदेश

इंदौर में सीवर टैंक में दम घुटने से 2 निगमकर्मियों की मौत, अन्दर भरी थी ज़हरीली गैस

Rohan Umak March 2, 2026
MP DA Hike 58%
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन ने शासकीय कर्मचारियों को दिया तोहफा, 58% हुआ महंगाई भत्ता

himani Shrotiya March 2, 2026
सीएम डॉ मोहन यादव ने लिया एक्शन
  • मध्य प्रदेश

क्रिमिनल के साथ बर्थ-डे मनाना TI को पड़ा भारी, CM डॉ मोहन ने किया तत्काल निलंबित

divya mistry March 2, 2026
  • पहली कृषि कैबिनेट में कृषि विकास और सिंचाई योजनाओं के लिए 27 हजार 500 करोड़ रूपये की स्वीकृति
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव का एक और अधिकारी-कर्मचारी हितैषी निर्णय
  • मुख्यमंत्री निवास में हुआ होलिका का दहन
  • शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • इंदौर में सीवर टैंक में दम घुटने से 2 निगमकर्मियों की मौत, अन्दर भरी थी ज़हरीली गैस
  • CM डॉ. मोहन ने शासकीय कर्मचारियों को दिया तोहफा, 58% हुआ महंगाई भत्ता
  • पालघर में जहरीली गैस लीक, 2600 लोगों को किया शिफ्ट
  • झारखण्ड का देवघर रंगा आस्था के रंग में, 3 दिन मनाई जाएगी होली
  • CM भजनलाल ने आम जनता के साथ मनाई होली, बोले – कार्यकर्ता मेरी ताकत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.