Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Dewas family suicide case 2025: देवास में जहर खाने से माता-पिता और बेटी की मौत,एक की हालत गंभीर
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

Dewas family suicide case 2025: देवास में जहर खाने से माता-पिता और बेटी की मौत,एक की हालत गंभीर

Aditya Mishra June 24, 2025

धोबगट्टा गांव में दिल दहला देने वाली घटना

Dewas family suicide case 2025: खबर मध्य प्रदेश के देवास जिले के उदयनगर थाना क्षेत्र की है जहां धोबगट्टा गांव में एक ही परिवार के चार लोगों ने कीटनाशक खा लिया। इस भयावह घटना में माता-पिता और बड़ी बेटी की मौत हो गई, जबकि छोटी बेटी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। पूरे गांव में इस घटना से शोक की लहर है।

पुलिस जुटी जांच में, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

पुलिस के अनुसार यह घटना 21 जून की रात करीब 10:30 बजे की है। हालांकि अभी तक घटना के पीछे की वजह साफ नहीं हो सकी है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे मामला और भी रहस्यमयी हो गया है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।

read more: 25 जून को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे सम्मान समारोह

छोटी बेटी जिंदगी की जंग लड़ रही, इलाज जारी

बतादें कि इस दर्दनाक घटना में रेखा बाई (15) की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज इंदौर के इंडेक्स अस्पताल में जारी है। पुलिस और परिवारजन उसकी हालत में सुधार का इंतजार कर रहे हैं, ताकि उसके बयान से इस सामूहिक आत्महत्या के पीछे की वजह का पता चल सके।

मृतकों की पहचान और समयवार जानकारी

मृतकों की पहचान राधेश्याम (50), उनकी पत्नी रंगूबाई (48) और बेटी आशा बाई (23) के रूप में हुई है। राधेश्याम की मौत 22 जून की रात 1 बजे हुई थी, जबकि पत्नी और बड़ी बेटी की मौत 23 जून को दोपहर में हुई। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

 गांव में मातम, लोगों के लिए बनी पहेली

Dewas family suicide case 2025: घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि राधेश्याम का परिवार हमेशा शांतिपूर्ण ढंग से रहता था और उनका किसी से कोई विवाद नहीं था। इस अचानक हुई त्रासदी ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। पुलिस अब छोटी बेटी के बयान का इंतजार कर रही है, जो पूरे मामले को स्पष्ट कर सकता है।

read more: आज होगा फाइनल मुकाबला, पुरुष और महिला टीमों की भिड़ंत के गवाह बनेंगे दर्शक

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: MPL Scindia Cup 2025 Final: आज होगा फाइनल मुकाबला, पुरुष और महिला टीमों की भिड़ंत के गवाह बनेंगे दर्शक
Next: India vs England 2025: आज होगी आर – पार की लड़ाई, भारत ने इंग्लैंड को दिया 371 रन का लक्ष्य…

Related Stories

IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.