बदबू की सूचना पड़ोसियों ने पुलिस को दी

Dewas Breaking: खबर देवास जिले के बीएनपी थाना क्षेत्र के वृंदावन धाम कॉलोनी में शुक्रवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। आपको बतादें की एक घर के फ्रिज से महिला की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी तब सामने आई जब एक पड़ोसी ने पुलिस को सूचना दी कि एक घर से बदबू आ रही है। सूचना के बाद बीएनपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के दौरान फ्रिज के अंदर से महिला की लाश बरामद की।
महिला की मौत से लोगों में दहशत का माहौल
Dewas Breaking: आपको बतादें महिला की पहचान और उसकी मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया है। वहां के आस पास के लोगों में इस घटना को लेकर भय और दहशत का माहौल है। पुलिस ने सभी से शांति बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध जानकारी को साझा करने की अपील की है।
PNB पुलिस जांच में जुटी

Dewas Breaking: पुलिस अधिकारियों का मानना है कि यह एक हत्या का मामला हो सकता है और वे जल्द ही घटना के कारणों और आरोपियों की पहचान करने का दावा कर रहे हैं।
