सीएम पद के लिए देवेंद्र फडणवीस के नाम पर चर्चा शुरू
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की और अपने पद से इस्तीफा सौंप दिया। उनके साथ डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार भी थे। सूत्रों के मुताबिक नए मुख्यमंत्री के लिए देवेंद्र फडणवीस का नाम लगभग फाइनल हो चुका है। उनके नाम की घोषणा आज ही कर दी जाएगी। पहले की तरह नई सरकार में भी दो डिप्टी सीएम होंगे।
शिवसेना (शिंदे गुट) और राकांपा (अजीत समूह) से एक-एक उपमुख्यमंत्री होगा। अजित पवार एनसीपी के किसी भी विधायक का नाम आगे कर सकते हैं और शिंदे शिवसेना के किसी भी विधायक का नाम आगे बढ़ा सकते हैं। विधानसभा का कार्यकाल आज यानी 26 नवंबर तक ही है। हालांकि नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण की तारीख तय नहीं की गई है। तब तक एकनाथ शिंदे कार्यवाहक मुख्यमंत्री रहेंगे।
शिंदे ने लिखा, ‘गठबंधन एक है
इस्तीफा देने से पहले सीएम एकनाथ शिंदे ने लिखा था, ‘मेरे लिए प्यार की वजह से कुछ लोगों ने सभी से मुंबई में साथ आने की अपील की है। मैं आपके प्यार के लिए बहुत आभारी हूं। लेकिन मेरी अपील है कि कोई भी इस तरह से मेरे समर्थन में इकट्ठा न हो। एक बार फिर मेरा विनम्र अनुरोध है कि शिवसेना कार्यकर्ता वर्षा बांग्ला (मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास) या कहीं और इकट्ठा नहीं हों.’ उन्होंने कहा कि निर्णायक जीत के बाद भी गठबंधन एकजुट रहेगा.
5 मिनट पहले
फडणवीस ने लोगों से कहा शुक्रिया
महाराष्ट्र के लोगों को लिखे पत्र में देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ‘महायुति की इस जीत ने आपके समर्थन की वजह से ही एक नई दिशा दी है। यह सफलता मोदीजी के नेतृत्व में हमारे महाराष्ट्र को प्रगतिशील और समावेशी भविष्य के साथ विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए प्रेरित करती रहेगी।
2 दिन पहले
हार की समीक्षा के लिए दिल्ली में कांग्रेस की बैठक
दिल्ली में नाना पटोले, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच बैठक हुई है। तीनों नेता महाराष्ट्र में हार के कारणों की समीक्षा कर रहे हैं।
शिंदे खुद डिप्टी सीएम का पद नहीं संभालेंगे
सूत्रों के मुताबिक नई सरकार में खुद एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम का पद नहीं संभालेंगे। वह पार्टी की ओर से ही विधायक का नाम आगे बढ़ाएंगे। सरकार का एजेंडा तय करने के लिए तीनों दलों की एक समिति बनाई जा सकती है, जिसकी अध्यक्षता एकनाथ शिंदे कर सकते हैं।
