Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • Development Projects India 2025: विकास योजनाओं की गति में न हो रुकावट… मुख्य सचिव ने दिए भूमि उपलब्धता और जियो टैगिंग पर सख्त निर्देश
  • उत्तराखंड

Development Projects India 2025: विकास योजनाओं की गति में न हो रुकावट… मुख्य सचिव ने दिए भूमि उपलब्धता और जियो टैगिंग पर सख्त निर्देश

Aditya Mishra July 12, 2025

सभी विभाग सितंबर तक पूरी करें जियो टैगिंग और फेंसिंग

Development Projects India 2025: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आयोजित वर्चुअल बैठक में जिलाधिकारियों और जनपद स्तरीय अधिकारियों को विकास योजनाओं की समीक्षा के दौरान निर्देशित किया गया कि सितंबर माह के अंत तक सभी विभाग अपनी परिसंपत्तियों की जियो टैगिंग और जियो फेंसिंग का कार्य अनिवार्य रूप से पूरा करें। उन्होंने कहा कि इससे परियोजनाओं की निगरानी और पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सकेगी।

 वन भूमि मामलों के निस्तारण को लेकर निर्देश

बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि वन भूमि से संबंधित लंबित प्रकरणों का जल्द निस्तारण ज़रूरी है। इसके लिए जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे हर माह DFO और संबंधित विभागों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा करें। उन्होंने यह भी कहा कि सभी जिलों में लैंड बैंक को सक्रिय रूप से क्रियाशील किया जाए ताकि भूमि की उपलब्धता विकास योजनाओं में बाधा न बने।

read more: रुड़की में कांवड़ियों और स्कॉर्पियो चालक के बीच हिंसक विवाद, 5 गिरफ्तार

 SOP बनाएं और डिग्रेडेड फॉरेस्ट लैंड की रिपोर्ट दें

मुख्य सचिव ने वन विभाग को निर्देश दिया कि भूमि स्थानांतरण से जुड़े मामलों के लिए एक मानक प्रक्रिया (SOP) तैयार करें ताकि निर्णयों में तेजी लाई जा सके। साथ ही, डिग्रेडेड फॉरेस्ट लैंड का विस्तृत विवरण निर्धारित समय सीमा में प्रस्तुत करने को कहा गया है, जिससे संबंधित योजनाओं की रूपरेखा बनाई जा सके।

पब्लिक ग्रीवांस पोर्टल और स्थानीय उत्पादों के उपयोग पर ज़ोर

बैठक में मुख्य सचिव ने जनशिकायत निवारण पोर्टल को अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया। उन्होंने सुझाव दिया कि सेवा के अधिकार की ऐसी सेवाएं भी पोर्टल पर जोड़ें जाएं जो जनहित में समयानुकूल हों। इसके अलावा, सरकारी आयोजनों में स्थानीय उत्पादों के उपयोग से संबंधित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश भी दिए गए।

 हरेला पर्व पर वृक्षारोपण और क्लस्टर विद्यालयों पर फोकस

Development Projects India 2025: आगामी हरेला पर्व के दृष्टिगत सभी जिलों को वृहद पौधारोपण अभियान की योजना तुरंत तैयार करने को कहा गया है। मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि अभियान नियोजित, प्रभावी और पर्यावरण के अनुकूल हो। इसके अलावा, क्लस्टर मॉडल विद्यालयों की प्रगति की समीक्षा करते हुए शिक्षा विभाग को निर्देशित किया गया कि ट्रांसपोर्टेशन प्लान जिलाधिकारियों के समन्वय से तैयार किया जाए और प्रथम चरण के विद्यालयों के उपयोगिता प्रमाण पत्र शीघ्र भेजे जाएं ताकि अगला वित्तीय चरण सक्रिय किया जा सके।

read more:  मुख्यमंत्री धामी ने की नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों की समीक्षा

 

 

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Dhadak 2 Trailer Release: इश्क और जात-पात के टकराव की कहानी, सिद्धांत-तृप्ति की जोड़ी ने मचाई धूम!
Next: NHAI का नया नियम: अब ‘हाथ में फास्टैग’ दिखाने पर सीधे ब्लैकलिस्ट

Related Stories

Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
हल्द्वानी में HPV टीकाकरण अभियान का हुआ आगाज़
  • उत्तराखंड

हल्द्वानी में HPV टीकाकरण अभियान का हुआ आगाज़; CM धामी ने अभियान को बताया मातृशक्ति की सुरक्षा का ऐतिहासिक संकल्प

Rohan Umak February 28, 2026
उत्तरकाशी में खाई में गिरी कार, 2 युवकों की मौत
  • उत्तराखंड

उत्तरकाशी में खाई में गिरी कार, 2 युवकों की मौत; SDRF ने रेस्क्यू अभियान चला कर बरामद की लाशें

Rohan Umak February 27, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.