Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Devari murder: देवरी में बाइक सवार युवक को गोली मारकर हत्या,जांच में जुटी पुलिस
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

Devari murder: देवरी में बाइक सवार युवक को गोली मारकर हत्या,जांच में जुटी पुलिस

Aditya Mishra March 21, 2025

नेशनल हाइवे 45 की घटना

Devari murder: खबर रायसेन जिले के देवरी से है जहां देवरी नगर से गुजरने वाले नेशनल हाइवे 45 पर गुरुवार दोपहर एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। पहले तो लोगों ने इसे सड़क हादसा मानते हुए देखा लेकिन बाद में जानकारी मिली कि युवक की हत्या गोली मारकर की गई है। पास ही उसकी बाइक भी पड़ी हुई थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए उदयपुरा भेज दिया।

Devari murder:
Devari murder:

पोस्टमॉर्टम से हुआ गोली मारने का खुलासा

शुरूआती जांच में यह मामला दुर्घटना जैसा लगा, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ कि युवक की मौत गोली लगने से हुई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय विक्रम ठाकुर, निवासी केरपानी, जिला सागर के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि विक्रम बुधवार को अपने एक साथी के साथ ग्राम टिमरावन में गुलाल लगाने गया था और रात में अपने घर वापस लौट रहा था, तभी किसी ने उसे पीछे से गोली मार दी।

मामले का जांच में जुटी पुलिस

Devari murder:
Devari murder:

Devari murder: घटना की जानकारी मिलते ही एसपी पंकज कुमार पांडे और एएसपी कमलेश खरपुसे घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने विक्रम के साथी को थाने बुलाकर पूछताछ की है। एसपी पांडे ने बताया कि विक्रम की मौत गोली लगने से हुई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

read more: भौंकने पर मिली मौत की सजा, डॉग लवर्स ने की कार्रवाई की मांग

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Uttarakhand illegal madrasas sealed: मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर उधम सिंह नगर में अवैध मदरसों पर कड़ी कार्रवाई
Next: Chaitra Navratri 2025: कलश स्थापना में इन गलतियो से बचें, वरना मां दुर्गा हो जाएंगी नाराज!

Related Stories

IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.