60 मिनट तक आतिशबाजी-लेजर शो, एक लाख लोगों ने की महाआरती
वाराणसी में देव दीपावली मनाई जा रही है। मां गंगा के तट पर 84 घाटों और 700 मंदिरों में 25 लाख दीपक चमक रहे हैं। करीब 60 मिनट तक 8 घाटों पर आतिशबाजी की गई। लेजर शो ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इससे पहले 21 अर्चक और 42 रिद्धि-सिद्धि ने मां गंगा की महाआरती की। गंगा आरती में रिकॉर्ड एक लाख लोगों ने भाग लिया। लोग इस पल को अपने कैमरों में कैद करते नजर आए। दशाश्वमेध, अस्सी घाट पर पर्यटकों की भारी भीड़ है। देव दिवाली के दर्शन के लिए इंडोनेशिया, वियतनाम और फ्रांस समेत 40 देशों के मेहमान आए थे। अनुमान के मुताबिक दुनियाभर से 15 लाख लोग काशी पहुंच चुके हैं।

काशी विश्वनाथ मंदिर के सामने आतिशबाजी हुई।
