Deputy Collector house gold theft Bhopal : भोपाल के पॉश इलाके चार इमली में डिप्टी कलेक्टर अलका सिंह के सूने मकान से चोरों ने करीब 11 लाख का सोना और कीमती घड़ियां चुरा लीं। इस वारदात के बाद इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। यहां हाल ही में आईजी इंटेलिजेंस के साथ भी लूट की घटना हुई थी।
चार इमली में चोरी की वारदात
चार इमली भोपाल का एक प्रमुख वीआईपी इलाका है, जहां अधिकारियों और उच्च पदस्थ लोग रहते हैं। डिप्टी कलेक्टर अलका सिंह ने अपने पति के इलाज के लिए केरल जाने के दौरान अपना घर खाली छोड़ दिया था। चोरों ने इसी दौरान घर का ताला तोड़कर बैडरूम की अलमारी से करीब 10 तोला सोना, चांदी की पायजेब, कीमती घड़ियों का कलेक्शन और अन्य सामान चुरा लिया। घर लौटने पर डिप्टी कलेक्टर को चोरी का पता चला और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
आईजी इंटेलिजेंस के साथ भी लूट की घटना
इससे पहले भी चार इमली इलाके में आईजी इंटेलिजेंस के साथ लूट की घटना हुई थी। बदमाशों ने उनका मोबाइल छीन लिया था। इस तरह लगातार वीआईपी इलाके में चोरी और लूट की घटनाएं हो रही हैं, जिससे निवासियों में असुरक्षा का भाव बढ़ रहा है।
बदमाश कीमती घड़ियां भी ले भागे
आरोपी अलका सिंह के सूने मकान से बैडरूम की अलमारी में रखा 10 तोला सोना, कीमती घड़ियों का कलेक्शन और अन्य सामान चोरी कर लिया। मंगलवार को जब वे घर लौटीं तो चोरी का खुलासा हुआ। इसके बाद उनकी शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई।
READ MORE :मध्य प्रदेश कांग्रेस ने SIR को लेकर बुलाई बैठक,बीजेपी के षड्यंत्र को नेस्तनाबूद करेंगे
पुलिस जांच और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
हबीबगंज थाना पुलिस ने घटना की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घर में सीसीटीवी कैमरे नहीं होने के कारण आरोपियों के संबंध में कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। और उनसे पूछताछ की जा रही है। इस वारदात के बाद चार इमली इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि गश्त कम होने के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं।
