Deputy CM Vijay Sharma: उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। नक्सली पापाराव के आत्मसमर्पण के साथ छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद खत्म हुआ. अब छत्तीसगढ़ में एक भी नक्सली नहीं बचा है.

Deputy CM Vijay Sharma: लाल आतंक का बड़ा चेहरा रहा पापा राव करेगा सरेंडर
बता दें की लाल आतंक का बड़ा चेहरा रहा पापा राव आज सरेंडर कर सकता है. सूत्रों के मुताबिक, अगले कुछ घंटों में उसके बीजापुर पहुंचने की संभावना है, जहां वह अपने 17 साथियों के साथ AK-47 समेत कई अत्याधुनिक हथियारों के साथ सरेंडर करेगा. उसके बाद उसे जगदलपुर लाया जाएगा, जहां वह बस्तर रेंज के आईजी पी. सुंदरराज के सामने आत्मसमर्पण करेगा.
Deputy CM Vijay Sharma: 25 लाख रुपये के इनामी पापा राव
जानकारी के अनुसार पापा राव को लेने के लिए पुलिस बल की टीम पहले ही इंद्रावती नेशनल पार्क क्षेत्र के एक गोपनीय ठिकाने के लिए रवाना हो चुकी है. लंबे समय से चल रही बातचीत के बाद अब उसके सरेंडर की स्थिति बनी हुई है.
करीब 25 लाख रुपये के इनामी पापा राव वेस्ट बस्तर डिवीजन का सचिव और दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी का सदस्य रहा है. बस्तर में नक्सली गतिविधियों की कमान लंबे समय तक उसी के हाथ में रही है.
पापा राव पीएलजीए का एक प्रमुख चेहरा
पापा राव पीएलजीए का एक प्रमुख चेहरा माना जाता रहा है और संगठन के ऑपरेशनल से लेकर रणनीतिक फैसलों में उसकी सीधी भागीदारी रही. उसकी पत्नी उर्मिला भी पीएलजीए बटालियन की सदस्य थी, जो एक मुठभेड़ में मारी जा चुकी है.
