छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने आज पत्रकारों से विभिन्न विषयों पर चर्चा की. आपको बता दे की कुछ ही दिन शेष बचे हैं विष्णुदेव साय सरकार को 1 साल पूर्ण होने में, जिसे लेकर आज अरुण साव ने तमाम बातों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही असंभव से लगने वाले काम भी संभव हो रहे हैं। चाहे वह मोदी की गारंटी हो या फिर सरकार का दृढ़ संकल्प हो, हर विषयों पर कार्य किया जा रहा है।
किसानों को 3100 धान की खरीदी कुंटल के अनुसार की जा रही हैं। साथी सीजीपीएससी में हुए घोटाले की जांच का मामला हो या फिर लगातार सरकार शहरी विकास और ग्रामीण विकास हो उन पर भी तेजी से सरकार कार्य कर रही है। आगे उन्होंने कांग्रेस पर भी तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस किसानों के हितेषी ना बने। उनके शासनकाल में किसानों को ₹2500 धान खरीदी करने का वादा किया गया था, जो कि उन्होंने किस्तों में की और चौथी किस्त में भी उनके द्वारा कटौती की गई। आगे उन्होंने कहा कि सरकार लगातार छत्तीसगढ़ के विकास के लिए कार्य कर रही है और विष्णु के सुशासन में सरकार आगे बढ़ रही है।
