प्रशासन ने एडवाइजरी की जारी
dengue updates: जबलपुर के अस्पतालों में भी पिछले एक महीने से मरीजों की संख्या में लगातार बढोत्तरी हो रही. ग्रामीण क्षेत्रों में भी डेंगू के संदिग्ध मरीजों की संख्या बढ़ रही है.प्रशासन ने नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने घरों और आसपास पानी जमा होने से रोकने के लिए सतर्क रहें, जिससे मच्छरों के पनपने की संभावना कम हो सके.
200 से ज्यादा डेंगू मरीज
जबलपुर में डेंगू के मामलों में इस साल तेज वृद्धि देखी गई है. शहर में डेंगू से पीड़ित मरीजों की एक अनुमान के मुताबिक संख्या 200 से ज्यादा पहुंच गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार जिस प्रकार मामले बढ़े हैं, उससे पिछले दो वर्षों का रिकॉर्ड टूट गया है. केवल इस सीजन में ही 150 से अधिक नए मरीज मिले हैं.
Read More- पहली बार आम आदमी की स्पेसवॉक
रुक रुक कर हो रही बारिश से बढ़ा डेंगू
जबलपुर में हो रही रुक-रुक कर बारिश और उमस भरी गर्मी के कारण मच्छरों की गतिविधियां बढ़ गई हैं, जिससे डेंगू के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है. विशेषज्ञों के अनुसार, बारिश के रुकने के बाद जैसे ही पानी जमा होने लगता है, मच्छरों का लार्वा तेजी से पनपता है. इसी कारण सितंबर का महीना डेंगू के मामलों के लिए संवेदनशील माना जाता है, क्योंकि इस समय डेंगू के मरीजों की संख्या सामान्य रूप से बढ़ती है.
Read More- Terrorist Pannu Threatens : आतंकी पन्नू की अमेरिकी हिंदुओं को धमकी, PM मोदी ने कहा अमेरिका का दुश्मन
dengue updates: ये हैं आंकड़े
2023 में जबलपुर में कुल 188 डेंगू मरीज दर्ज हुए थे, जबकि 2022 में यह संख्या 139 थी. 2021 में यह आंकड़ा 781 तक पहुंच गया था. इस साल सितंबर के पहले पखवाड़े में मरीजों की संख्या 200 से ज्यादा होने का अनुमान है, लेकिन सरकारी अकड़ों में अभी जनवरी से अभी तक 171 ही मरीज आए है. विशेषज्ञों का मानना है कि इस बढ़ोतरी का मुख्य कारण मानसून के बाद मच्छरों की उत्पत्ति है.
dengue updates: क्या कहते हैं जानकार
डॉक्टर के मुताबिक जब तक एलिसा टेस्ट में डेंगू पॉजिटिव नहीं आता, तब तक इसे डेंगू नहीं माना जाना चाहिए. हालांकि, प्रारंभिक जांच के आधार पर ही कई अस्पताल डेंगू घोषित कर देते हैं, जो सही नहीं है. इससे न केवल मरीजों में डर बढ़ता है, बल्कि सही आंकड़े भी सामने नहीं आ पाते हैं.
