Chirag Paswan Bihar CM: बिहार में CM नीतीश कुमार के राज्यसभा में जाने के ऐलान के बाद नए सीएम को लेकर चर्चाएं तेज हो गए है। सियासी बदलाव की संभावना को लेकर LJP (रामविलास) द्वारा चिराग पासवान के मुख्यमंत्री बनाने की मांग के पोस्टर लगाए गए। जिसने राजनीतिक चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। पोस्टर में लिखा – ‘ना दंगा ना फसाद हो, बिहार का CM सिर्फ चिराग हो।’
चिराग को CM बनाने की मांग
इसके साथ ही पोस्टर में यह भी लिखा गया कि ‘मोदी जी का मिला अपने हनुमान को आशीर्वाद, चिराग पासवान होंगे बिहार के नए सरताज। पोस्टर के जरिए यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि अगर NDA की सरकार बनती है तो मुख्यमंत्री का चेहरा चिराग पासवान होना चाहिए। पोस्टर में यह भी लिखा गया कि ‘बिहार मांगे चिराग, वक्त अब आ गया है युवा मुख्यमंत्री बनाने का। NDA की होगी सरकार, CM होगा सिर्फ चिराग।’

‘हाईकमान का फैसले का स्वागत’
इसको लेकर प्रदेश के गन्ना विभाग के मंत्री संजय पासवान ने कहा कि कार्यकर्ताओं की अपनी भावना होती है और उनकी भावना का सम्मान है। लेकिन अभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही हैं। मंत्री संजय ने कहा आगे जो भी होगा उसके लिए NDA की बैठक होगी। उसमें सभी निर्णय लिए जाएंगे, उसमें जो फैसला होगा उसका हम स्वागत करेंगे।

Chirag Paswan Bihar CM: कार्यकर्ताओं की मांग
ये पोस्टर LJP (रामविलास) के पटना जिला अध्यक्ष इमाम गजाली की ओर से लगवाए हैं। पोस्टर लगने के बाद बिहार की राजनीति में यह चर्चाएं तेज हो गई है कि क्या NDA में चिराग को मुख्यमंत्री पद के लिए आगे बढ़ाया जा सकता है या नहीं। सांसद अरुण भारती ने भी चिराग को मुख्यमंत्री के रूप में देखने की इच्छा जताई थी। अरुण भारती ने कहा कि, ‘जनता चिराग पासवान को बिहार के भविष्य के रूप में देखती है। प्रभारी के तौर पर जिन जिलों का दौरा किया, वहां कार्यकर्ताओं की मांग है कि चिराग पासवान आने वाले समय में बड़ी भूमिका निभाएं।’
