Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • Delta Airlines engine fire emergency landing: डेल्टा फ्लाइट के इंजन में भड़की आग, एलए एयरपोर्ट पर कराई गई आपात लैंडिंग
  • देश-विदेश

Delta Airlines engine fire emergency landing: डेल्टा फ्लाइट के इंजन में भड़की आग, एलए एयरपोर्ट पर कराई गई आपात लैंडिंग

Aditya Mishra July 20, 2025

 उड़ान भरते ही इंजन में लगी आग…

Delta Airlines engine fire emergency landing: डेल्टा एयरलाइंस की फ्लाइट DL446 को लॉस एंजिल्स अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे LAX से उड़ान भरते ही एक गंभीर तकनीकी खामी का सामना करना पड़ा। बोइंग 767-400 विमान के बाएं इंजन में अचानक आग लग गई… जिसके चलते फ्लाइट क्रू ने तुरंत इमरजेंसी घोषित कर दी और हवाई अड्डे पर वापस लौटने का निर्णय लिया।

फ्लाइट की हुई इमरजेंसी लैंडिंग…दमकल की टीम मौके पर पहुंची

फ्लाइट के पायलट ने हवाई यातायात नियंत्रण ATC को तुरंत सूचित किया। एटीसी ने इमरजेंसी सेवाओं को अलर्ट किया और विमान को हवाई अड्डे की ओर निर्देशित किया गया। दमकल कर्मियों ने रनवे पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस पूरे घटनाक्रम में कोई यात्री या क्रू सदस्य घायल नहीं हुआ।

 फ्लाइटरडार24 से मिली तकनीकी जानकारी

फ्लाइटरडार24 के आंकड़ों के मुताबिक… उड़ान DL446 पहले प्रशांत महासागर की ओर बढ़ी फिर डाउनी और पैरामाउंट क्षेत्रों के ऊपर चक्कर लगाते हुए सुरक्षित लौट आई। इस दौरान विमान ने नियंत्रित ऊंचाई और गति बनाए रखी जिससे पायलट को इमरजेंसी चेकलिस्ट पूरी करने और सुरक्षित लैंडिंग की तैयारी करने का समय मिला।

read more: एमपी के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव आज विदेश यात्रा से लौटेंगे,कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

यात्रियों ने साझा किया अनुभव

यात्रियों ने बताया कि पायलट ने लाउडस्पीकर पर बताया कि अग्निशमन दल इंजन में आग की पुष्टि कर रहा है। इस बयान के बाद यात्रियों में घबराहट फैल गई… लेकिन चालक दल ने पूरी तरह से स्थिति को नियंत्रण में रखा। डेल्टा के प्रवक्ता ने बीबीसी को बताया कि उड़ान के बाएं इंजन में समस्या के संकेत मिलने के बाद विमान तुरंत एलएएक्स लौट आया।

पुराना विमान और पिछली घटनाएं

Delta Airlines engine fire emergency landing: DL446 फ्लाइट में इस्तेमाल किया गया बोइंग 767-400 विमान करीब 25 साल पुराना था और इसमें जनरल इलेक्ट्रिक के दो CF6 इंजन लगे हैं। आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। बता दें कि इससे पहले अप्रैल में भी डेल्टा एयरलाइंस की एक अन्य फ्लाइट A330 में ऑरलैंडो एयरपोर्ट पर इंजन में आग लग चुकी है। हालांकि दोनों ही घटनाओं में कोई हताहत नहीं हुआ।

read more: हैदराबाद से उड़ते ही लौटी थाईलैंड जा रही फ्लाइट: बोइंग विमान में तकनीकी खराबी

 

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Kapil Sharma Show Parineeti Raghav: राघव चड्ढा की मां की तबीयत खराब होने के कारण ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ की शूटिंग रद्द!
Next: Singrauli healthcare crisis: सिंगरौली में विकास के दावों की खुली पोल… खाट बनी एंबुलेंस!

Related Stories

PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
Nagpur Factory Explosion
  • Top Story
  • देश-विदेश

नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक

himani Shrotiya March 1, 2026
Khamenei death revenge
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की मौत का ईरान लेगा बदला, बोला – माफी नहीं, एयरइंडिया की उड़ाने की रद्द

himani Shrotiya March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
  • ‘बिगेस्ट भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • JMM ने ED पर किया तीखा प्रहार, हेमंत सोरेन केस में ‘ब्रह्मास्त्र’ पर उठाया सवाल
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.